Hanuman Chalisa

बाल लोरी : पलकों की चादर...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
थपकी देकर हाथ थक गए,
लजा-लजाकर लोरी हारी।



 
तुम अब तक न सोए लल्ला,
थककर सो गई नींद बिचारी।
 
वृंदावन के कृष्ण-कन्हैया,
देखो कब के सो गए भैया।
पर तुम अब तक जाग रहे हो,
किए जा रहे ता-ता-थैया।
 
कौशल्या ने अवधपुरी में,
राम-लखन को सुला दिया है।
गणपति को मां पार्वती ने,
निद्रा का सुख दिला दिया है।
 
हनुमान को अंजनी मां ने,
शुभ्र शयन पर अभी लिटाया।
तुरत-फुरत सोए बजरंगी,
मां को बिलकुल नहीं सताया।
 
सुबह तुझे मैं लड्डू दूंगी,
बेसन की बर्फी खिलवाऊं।
पर झटपट तू सो जा बेटा, 
तू सोए तो मैं सो पाऊं।
 
अगर नहीं तू अब भी सोया,
तो मैं गुस्सा हो जाऊंगी।
और इसी गुस्से में अगले,
दो दिन खाना न खाऊंगी।
 
इतना सुनकर लल्ला भैया,
मंद-मंद मन में मुस्काए।
धीरे से अपनी आंखों पर,
पलकों की चादर ले आए।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa and Health: नौतपा और स्वास्थ्य: डॉक्टर की सलाह कब है जरूरी?

लोकतंत्री कॉकरोच

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

अगला लेख