Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चटपटी बाल कविता : जंगल की होली

Advertiesment
हमें फॉलो करें चटपटी बाल कविता : जंगल की होली
webdunia

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

, सोमवार, 10 मार्च 2025 (13:54 IST)
शेर भाई ने हाथी जी के,
माथे में था तिलक लगाया।
 
हाथी ने भी सूंड उठाकर,
ढेरम ढेर ग़ुलाल उड़ाया।
 
तभी हाथ में ले पिचकारी,
एक गिलहरी थी आ धमकी।
 
बंदर ढ़ोल बजता आया।
कौआ लगा बजाने टिमकी।
 
सबने होली खूब मनाई,
हो हल्ला था खूब मचाया।
 
एक लोमड़ी ने सबको ही,
हलवा गरमागरम खिलाया।
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विचार बीज है और प्रचार बीजों का अप्राकृतिक विस्तार!