बाल गीत : आओ हम सब खेलें खेल

Webdunia
- डॉ. ए. कीर्तिवर्द्धन


 
आओ हम सब खेलें खेल,
चलो बनाएं मिलकर रेल।
 
रामू तुम इंजन बन जाना,
सबसे आगे दौड़ लगाना।
 
सीता-गीता, सोनू-मोनू,
सबको संग में लेकर आना।
 
ये सब मिल डिब्बे बन जाएं,
दीपू तुम झंडी दिखलाना।
 
सीटी बजती, आती रेल,
आओ हम सब खेलें खेल।
 
गांव-शहर से बढ़ती जाती,
देशप्रेम की अलख जगाती।
 
जन-जन को घर तक पहुंचाती,
चारा-ईंधन लेकर आती। 
 
जात-पात का भेद न करती,
सबको बिठलाती है रेल।
 
छुक-छुक, छुक-छुक चलती रेल,
आओ हम सब खेलें खेल।
 
देश, प्रांत और नगर की सीमा,
सबको एक बनाती रेल।
 
मिलकर रहते बढ़ता मेल,
सिखलाती है हमको रेल।
 
देश हमारा बहुत विशाल,
दिखलाती है हमको रेल।
 
चलो बनाएं मिलकर रेल,
आओ हम सब खेलें खेल।
 
साभार- देवपुत्र

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

हनुमंत सदा सहायते... पढ़िए भक्तिभाव से भरे हनुमान जी पर शक्तिशाली कोट्स

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

मातृ दिवस और पितृ दिवस: कैलेंडर पर टंगे शब्द

हिन्दी कविता : पिता, एक अनकहा संवाद

अगला लेख