अगर कहीं चिड़िया के पापा, मम्मी उसे भेजते शाला। और टांग देते कंधे पर, उसके, बस्ता सुंदर काला। तो उनकी यह नन्ही बिटिया , पढ़ती नए-नए नित पाठ। लेकिन थक जाने के कारण, पढ़ती सोलह दूनी आठ। वज़नदार बस्ता है उसका, नहीं उठा पाती है बोझ। गिरने लगी...