मजेदार चटपटी कविता : चूहा है कुस्तुन्तुनियां का

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
-  प्रभुदयाल श्रीवास्तव
 
चूहा है कुस्तुन्तुनियां का, 
बिल्ली टिम्बकटू की है।
हमला तो करती चूहे पर, 
बार-बार पर चूकी है।
 
कड़कड़डूमा के चूहे ने, 
भी तो उसे सताया है।
लाख झपट्टे मारे उस पर, 
कभी पकड़ न आया है।
 
कड़कड़डूमा वाला चूहा, 
जब भी रोटी खाता है।
दरवाजे पर कुस्तुन्तुनियां, 
का चूहा अड़ जाता है।
 
जैसे ही बिल्ली आती वह, 
खुद सतर्क हो जाता है।
कड़कड़डूमा के चूहे को, 
तुरत खबर भिजवाता है।
 
अपनी-अपनी पारी में वे, 
माल कुतरते रहते हैं।
बिल्ली को चकमा देते हैं, 
उससे बचते रहते हैं।
 
अब बिल्ली पर इन दोनों की, 
परम मित्रता भारी है।
वह बेचारी भूख मिटाने, 
फिरती मारी-मारी है।
 
सदा एकता में बल होता, 
होती फूट दुखों का घर।
पता नहीं क्यों समझ न पाते, 
धरती के पांखी पशु नर।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पुनर्जन्म के संकेतों से कैसे होती है नए दलाई लामा की पहचान, जानिए कैसे चुना जाता है उत्तराधिकारी

हिंदू धर्म से प्रेरित बेबी गर्ल्स के अ से मॉडर्न और यूनिक नाम, अर्थ भी है खास

बिना धूप में निकले कैसे पाएं ‘सनशाइन विटामिन’? जानिए किन्हें होती है विटामिन डी की कमी?

क्या दुनिया फिर से युद्ध की कगार पर खड़ी है? युद्ध के विषय पर पढ़ें बेहतरीन निबंध

शेफाली जरीवाला ले रहीं थीं ग्लूटाथियोन, क्या जवान बने रहने की दवा साबित हुई जानलेवा!

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

चातुर्मास: आध्यात्मिक शुद्धि और प्रकृति से सामंजस्य का पर्व

कॉफी सही तरीके से पी जाए तो बढ़ा सकती है आपकी उम्र, जानिए कॉफी को हेल्दी बनाने के कुछ स्मार्ट टिप्स

अगला लेख