सारे मित्रों और सखाओं, चलो बनाएं रेल। रेल बनाकर साथ चले तो, बढ़ जाएगा मेल। मुन्ना बन जाएगा इंजन, रिया गार्ड का डिब्बा। डिब्बा बनकर जुड़ जाएंगे, रमजानी के अब्बा। आगे बढ़कर सिखलाएंगे, हमें रेल का खेल। शयन यान बनकर जुड़ जाएं, नीना, मीना, झब्बू। ए.सी. वन, टू,...