मैंने खाया शक्कर पुंगा, आटे की चिर्रु खाई। मां ने गरम-गरम रोटी पर, पहले चुपड़ा देशी घी। फिर मुट्ठीभर शक्कर ले उस, मोटी रोटी पर भुरकी। चार परत जब रोटी मोड़ी, शक्कर पुंगा कहलाई। आटे की छोटी लोई की, नन्ही कुछ बतियां भांजीं। लघु आकर दिया चिड़िया का,...