कविता : सियार की शादी

शम्भू नाथ
चूहा आता ढोल बजाते।
बिल्ली तान लगाती है।
मेंढक बाबा फुदक के चलते।
छू-छू गीत सुनाती है।
 
 

 
 
कुत्ता बाबू भौं-भौं करके।
डांस खूब दिखाते हैं।
बगुला भगत बैठ खटिया पर।
बहुत मिठाई खाते हैं।
 
दूल्हा बना सियार आता है।
संग जंगल की मोड़ी है।
छम-छम पायल बजे झींगुर के।
सात रंग की घोड़ी है।
 
कौआ-चमगादड़... बने घराती।
कोयल गाने गाती है।
उल्लू मामा बन के घूमे।
टोपी सर पर भाती है।
 
बहुत बारात आई दरवाजे।
गधा हुक्म सुनाता है।
धोती बांधे भालू दादा।
दौड़ा-दौड़ा आता है।
 
गाजे-बाजे जमकर बजाते।
खूब तमाशे चलते हैं।
बंदर मौसा हैं दूल्हे के।
बहुत चिलबिली करते हैं।
 
दुल्हन बैठी घर में रोती।
सब सखियां समझाती हैं।
दूल्हे की सब करे बढ़ाई।
दुल्हन भी मुस्काती है।
 
चूहा आता ढोल बजाते।
बिल्ली तान लगाती है।
मेंढक बाबा फुदक के चलते।
छू-छू गीत सुनाती है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद दोनों के साथ मजबूत संबंध बनाए रख सकता है?

गर्मियों में योग करने का सबसे सही समय, तपती गर्मी से मिलेगी तुरंत राहत

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

याददाश्त बढ़ाने के लिए आज से ही छोड़ दें अपनी ये 8 आदतें, दिमाग पर डालती हैं बुरा असर

मन सच्चा, कर्म अच्छा और बाकी सब महादेव की इच्छा... पढ़ें शिव जी पर लेटेस्ट कोट्स