सुंदर बाल गीत : आओ बच्चों! तुम्हें सुनाएं गौरव गाथा राम की

Webdunia
- स्व. मदनगोपाल सिंहल
 
आओ बच्चों तुम्हें सुनाएं गौरव गाथा राम की
रूप निधान, सर्वगुण आगर, शील सिंधु गुणधाम की।
गुरु की आज्ञा ले पुत्रेष्टि यज्ञ रचाया राजा ने।
देवशक्ति से पुत्र प्राप्ति का साज सजाया राजा ने।।


 

 
यज्ञ हुआ संपूर्ण नृपति ने भी मन चीता वर पाया।
बीता कुछ ही समय राज्य में चिर वांछित अवसर आया।।
कौशल्या ने राम जने, सुत भरत केकयी ने जाए।
लक्ष्मण और शत्रुसूदन दो लाल सुमित्रा ने पाए।
बाजे बजे अवध में घर-घर गूंजी समधुर शहनाई।
नाच उठे जन-जन के मन माने निर्धन ने निधि पाई।।
समय बीतने लगा कि घुटनों चलने लगे कुंवर चारों।
शुक्ल पक्ष में चन्द्रकला से बढ़ने लगे कुंवर चारों।।
गुरु वशिष्ठ के आश्रम में जा पढ़ने लगें कुंवर चारों।
शास्त्र ज्ञान कर प्राप्त, अश्व पर चढ़ने लगें कुंवर चारों।।
गा उठे सब गुण गरिमा अपने युवराज ललाम की।
आओ बच्चों! तुम्हें सुनाएं गौरव गाथा राम की।
 
साभार- देवपुत्र 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : कौन सा था वो गाना जिसे सुनकर सुसाइड कर लेते थे लोग?

21 जून को रात सबसे छोटी क्यों होती है? जानें कारण और रोचक जानकारी

किडनी कैंसर जागरूकता दिवस: समय पर जांच और इलाज तो किडनी कैंसर से पीड़ितों की बच सकती है जान

कमजोर आंखों के लिए आज से शुरू कर दें इन योगासनों का अभ्यास

योग: तन, मन और आत्मा के मिलन का विज्ञान