बाल कविता : भेजा न्योता तुम्हें बुलाने...

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
चिड़िया रानी, चिड़िया रानी, 
आ भी जाओ पीने पानी।
 
छत पर रखे सकोरे मैंने।
आओ नहा लो फैला डैने।
 
साथ सभी मित्रों को लाना।
पानी पीकर प्यास बुझाना।
 
मित्र तुम्हारे प्यासे-भूखे।
होंगे कंठ सभी के रूखे।
 
भरे सकोरे आकर देखो।
जल में चोंच डुबाकर देखो।
 
कुछ किल्लोल करो पानी में, 
मजा आएगा शैतानी में।
 
धूप देखकर डर मत जाना, 
उड़ते-उड़ते छत पर आना।
 
छाया में सब रखे सकोरे, 
पानी पीना धीरे-धीरे।
 
दादा सोच रहे हैं बैठे, 
प्यास बुझे चिड़ियों की कैसे।
 
दादी ने डाले हैं दाने, 
भेजा न्योता तुम्हें बुलाने।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

इन कारणों से 40 पास की महिलाओं को वेट लॉस में होती है परेशानी

लू लगने पर ये फल खाने से रिकवरी होती है फास्ट, मिलती है राहत

खुद की तलाश में प्लान करें एक शानदार सोलो ट्रिप, ये जगहें रहेंगी शानदार

5 हजार वर्ष तक जिंदा रहने का नुस्खा, जानकर चौंक जाएंगे Video

योग के अनुसार प्राणायाम करने के क्या हैं 6 चमत्कारी फायदे, आप भी 5 मिनट रोज करें

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

घर की लाड़ली को दीजिए श अक्षर से शुरू होने वाले ये पारंपरिक नाम

मनोरंजक बाल कहानी: चूहा और शेर

Indian Street Food: घर पर कच्छी स्टाइल दाबेली कैसे बनाएं, जानें पूरी रेसिपी

बाल गीत : चलो खेत में महुए बीने

अगला लेख