कविता : वैज्ञानिक बन जाऊं

Webdunia
- डॉ. चक्रधर 'नलिन' 

 
 
ईश्वर ऐसा करो कि मैं भी,
वैज्ञानिक बन जाऊं।
नई-नई खोजों द्वारा,
जग में खुशियां लाऊं।
 
वैज्ञानिक महान होते हैं,
नहीं समय अपना खोते हैं।
नहीं जान कोई पाता है,
कब जागते हैं कब सोते हैं।
 
नए-नए आविष्कारों से,
दिशा-दिशा चमकाऊं।
ईश्वर ऐसा करो कि मैं भी,
वैज्ञानिक बन जाऊं।
 
सब उसको आदर देते हैं,
नाव देश की यह खेते हैं।
दु‍निया में यश फैलाते हैं,
गलत नहीं कुछ भी लेते हैं।
 
सकल राष्ट्र को करूं सुवासित,
घर-बाहर महकाऊं।
ईश्वर ऐसा करो कि मैं भी,
वैज्ञानिक बन जाऊं।
 
नित नवीन खोजें करते हैं,
हर अभाव को यह भरते हैं।
ज्ञान पताका फहराते हैं,
भार देश का यह धरते हैं।
 
करूं मनुष्य जाति की सेवा,
सबका आदर पाऊं।
ईश्वर ऐसा करो कि मैं भी,
वैज्ञानिक बन जाऊं।

साभार - देवपुत्र 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

विमान निर्माता बोइंग है ऊंची दुकान, फीके पकवान

बारिश के मौसम पर सबसे खूबसूरत 10 लाइन

क्या कोलेस्ट्रॉल में आलू खाना सही है? जानिए आलू खाना कब नुकसानदायक है?

इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए चॉकलेट, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

कैसे होती है विश्व युद्ध की शुरुआत, जानिए क्या हर देश का युद्ध में हिस्सा लेना है जरूरी

सभी देखें

नवीनतम

बाल कविता: मैं और मेरी दुनिया

ये है मोबाइल के युग में किताबों का गांव, पढ़िए महाराष्ट्र के भिलार गांव की अनोखी कहानी

रिश्तों की मशीनों में उलझी युवा पीढ़ी, युवाओं को रूकने की नहीं, रुक रुककर जीने की है जरूरत

मानसून स्किन केयर टिप्स: त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखेंगे ये 6 उपाय

‘कामसूत्र’ की धरती भारत में ‘सहवास’ पर इतना संकोच क्‍यों?