Festival Posters

क्रिकेट पर कविता : अम्मू ने फिर छक्का मारा

प्रभुदयाल श्रीवास्तव

गेंद गई बाहर दोबारा,

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

गेंद आ गई टप्पा खाई।

अम्मू ने की खूब धुनाई।

कभी गेंद को सिर पर झेला,

कभी गेंद की करी ठुकाई।

गूंजा रण ताली से सारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

कभी गेंद आती गुगली है।

धरती से करती चुगली है।

कभी बाउंसर सिर के ऊपर,

बल्ले से बाहर निकली है।

अम्मू को ना हुआ गवारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

साहस में न कोई कमी है।

सांस पेट तक हुई थमी है।

जैसे मछली हो अर्जुन की,

दृष्टि वहीं पर हुई जमी है।

मिली गेंद तो फिर दे मारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

कभी गेंद नीची हो जाए।

या आकर सिर पर भन्नाए।

नहीं गेंद में है दम इतना,

अम्मू को चकमा दे जाए।

चूर हुआ बल्ला बेचारा।

अम्मू ने जब छक्का मारा।

सौ रन कभी बना लेते हैं।

दो सौ तक पहुंचा देते हैं।

कभी कभी तो बाज़ीगर से,

तिहरा शतक लगा देते हैं।

अपने सिर का बोझ उतारा।

अम्मू ने फिर छक्का मारा।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

Negative thinking: इन 10 नकारात्मक विचारों से होते हैं 10 भयंकर रोग

Winter Health: सर्दियों में रहना है हेल्दी तो अपने खाने में शामिल करें ये 17 चीजें और पाएं अनेक सेहत फायदे

Kids Winter Care: सर्दी में कैसे रखें छोटे बच्चों का खयाल, जानें विंटर हेल्थ टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

एसआईआर पर बंगाल का दृश्य डरावना

World Energy Conservation Day: विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और उद्देश्य

Christmas Essay: क्रिसमस की धूम, पढ़ें बड़े दिन पर रोचक हिन्दी निबंध

कविता: ओशो का अवतरण, अंतरात्मा का पर्व

International Mountain Day: अरावली पर्वत श्रृंखला का वजूद खतरे में