बाल कविता : सूर्य ग्रहण‌

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
बहुत दिनों से सोच रहा हूं,
मन में कब से लगी लगन है।

आज बताओ हमें गुरुजी,
कैसे होता सूर्य ग्रहण है।

बोले गुरुवर‍, प्यारे चेले,
तुम्हें पड़ेगा पता लगाना।

तुम्हें ढूढ़ना है सूरज के,
सभी ग्रहों का ठौर ठिकाना।

ऊपर देखो नील गगन में,
हैं सारे ग्रह दौड़ लगाते।

बिना रुके सूरज के चक्कर‌
अविरल निश दिन सदा लगाते।

इसी नियम से बंधी धरा है,
सूरज के चक्कर करती है।

अपने उपग्रह चंद्रदेव को,
साथ लिए घूमा करती है।

चंद्रदेव भी धरती मां के,
लगातार घेरे करते हैं।

धरती अपने पथ चलती है,
वे भी साथ‌ चला करते हैं।

इसी दौड़ में जब भी चंदा,
बीच, धरा सूरज के आता।

चंदा की छाया से सूरज,
हमको ढंका हुआ दिख पाता।

सूरज पर चंदा की छाया,
ही कहलाती सूर्य ग्रहण है।

जरा ठीक से समझोगे तो,
इसे जानना नहीं कठिन‌ है।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या होता है DNA टेस्ट, जिससे अहमदाबाद हादसे में होगी झुलसे शवों की पहचान, क्या आग लगने के बाद भी बचता है DNA?

क्या होता है फ्लाइट का DFDR? क्या इस बॉक्स में छुपा होता है हवाई हादसों का रहस्य

खाली पेट ये 6 फूड्स खाने से नेचुरली स्टेबल होगा आपका ब्लड शुगर लेवल

कैंसर से बचाते हैं ये 5 सबसे सस्ते फूड, रोज की डाइट में करें शामिल

विवाह करने के पहले कर लें ये 10 काम तो सुखी रहेगा वैवाहिक जीवन

सभी देखें

नवीनतम

हनुमंत सदा सहायते... पढ़िए भक्तिभाव से भरे हनुमान जी पर शक्तिशाली कोट्स

21 जून योग दिवस 2025: अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के 10 फायदे

मातृ दिवस और पितृ दिवस: कैलेंडर पर टंगे शब्द

हिन्दी कविता : पिता, एक अनकहा संवाद