निन्यानवे का फेर

Webdunia
WD

एक राजा अपने महल के ऊपर मंत्री के साथ बैठा था। महल के नीचे एक मजदूर गरीब पति-पत्नी रहते थे। खूब हँसते तथा प्रसन्न थे।

राजा ने मंत्री से कहा कि हमारे पास अनंत संपदा है, सभी साधन हैं, परंतु जैसे यह जोड़ा खिलखिलाकर हँसता है हमें कभी ऐसी हँसी नसीब नहीं हुई। क्या कारण है? मंत्री ने कहा- महाराज केवल 99 रुपए दीजिए। मैं कारण बता दूँगा। कल से ही देख लीजिए। राजा ने 99 रुपए मंत्री को दे दिए। मंत्री ने उन रुपयों की थैली बनाकर उसे कुटिया पर फेंक दिया।

जब दोनों पति-पत्नी नौकरी करके घर लौटे तो देखा एक छोटी-सी पोटली कुटिया के ऊपर पड़ी है। उन्होंने उसे उठाया और देखा तो रुपए भरे थे। दोनों ने कहा कि लोग ठीक कहते हैं ईश्वर जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। दोनों रात भर बारी-बारी से गिनते रहे परंतु निकलते 99 रुपए ही थे। वे हैरान थे कि 100 रुपए होने चाहिए थे।

WD
सोचा, चलो जल्दी एक रुपया इसमें मिलाना है। बचत के लिए उन्होंने एक वक्त का खाना बंद कर दिया। अब वे दिन-रात यही सोचते कि किस तरह उनके पैसों में बढ़ोतरी हो जाए। यह सोच-सोचकर उन्हें न तो नींद आती थी और न ही दिन में चैन मिलता था। वे हमेशा बेचैन ही रहने लगे थे।

एक दिन मंत्री ने राजा से कहा कि अब देखिए महाराज नीचे क्या हो रहा है। राजा ने देखा कि दोनों आँगन में सिर पकड़कर सोच में पड़े हैं। हँसी-खुशी खत्म है। राजा ने पूछा कि इनको क्या हो गया है।

मंत्री ने कहा- यह 99 का चक्कर है। ये एक रुपया बनाने की सोच में पड़े हैं। आप तो करोड़ों बनाने के चक्कर में हैं, आपको हँसी कैसे आएगी। तब जाकर राजा को समझ आया कि 99 का फेर बहुत बुरा होता है। जो इससे बच गया खुशी भी उसके पास बची रहती है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आप भी शुभांशु शुक्ला की तरह एस्ट्रोनॉट बनना चाहते हैं, जानिए अंतरिक्ष में जाने के लिए किस डिग्री और योग्यता की है जरूरत

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका

सफेद चीनी छोड़ने के 6 जबरदस्त फायदे, सेहत से जुड़ी हर परेशानी हो सकती है दूर

सभी देखें

नवीनतम

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

सिरदर्द से तुरंत राहत पाने के लिए पीएं ये 10 नैचुरल और स्ट्रेस बस्टर ड्रिंक्स

'आ' से अपनी बेटी के लिए चुनिए सुन्दर नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

आरओ के पानी से भी बेहतर घर पर अल्कलाइन वाटर कैसे बनाएं?