लिओनार्डो दा विंसी

सीख वाली कहानी

Webdunia
ND
ND
इटली में बहुमुखी प्रतिभा के धनी लिओनार्डो दा विंसी का जन्म १४५२ में हुआ था। बचपन से ही उन्हें दूसरी शिक्षाओं के साथ पेंटिंग सीखने के लिए एंड्रिया डेल वेरोकियों के पास भेजा जाने लगा था।

लिओनार्डो की शिक्षा में खास परेशानी यह थी कि वे डिस्लेक्सिया से पीड़ित थे। (डिस्लेक्सिया वही बीमारी है, जो आमिर खान की फिल्म ''तारे जमीं पर" में ईशान को होती है।) शब्द दा विंसी को नचाते थे और उन्हें पढ़ने तथा लिखने दोनों में परेशानी होती थी। दा विंसी के बचपन की जो चीजें मिली हैं उनसे भी यह बात पता चलती है कि शब्दों की बनावट उन्हें समझ नहीं आती थी।

लिआनार्डो ने अपनी इस परेशानी का हल इस तरह निकाला कि वे चीजों और बातों को चित्र बनाकर समझने लगे। उन्हें जो कुछ भी समझना होता उसे वे चित्रों में व्यक्त कर देते। इस तरह चित्रों से दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे वे एक बेहतर चित्रकार बन गए। (क्या पता लिओनार्डो के जीवन की प्रेरणा से ही "तारे जमीं पर" फिल्म बनी हो?)

लिओनार्डो दा विंसी सिर्फ चित्रकार ही नहीं थे बल्कि वे वैज्ञानिक, इंजीनियर, मूर्तिकार, संगीतकार, गणितज्ञ, खगोलविद्, जीव विज्ञानी और दार्शनिक के तौर पर प्रख्यात हुए। परेशानी अगर आती है तो नए रास्ते भी खुलते हैं। यह बात लिओनार्डो के जीवन से साफ होत ी है।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

खूबसूरत और हेल्दी बालों के दुश्मन हैं ये 5 सबसे खराब हेयर ऑयल्स, क्या आप भी कर रहे हैं इस्तेमाल?

डिहाइड्रेशन से लेकर वजन घटाने तक, गर्मियों में खरबूजा खाने के 10 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स

अखरोट के साथ ये एक चीज मिलाकर खाने के कई हैं फायदे, जानिए कैसे करना है सेवन

गर्मियों में वजन घटाने के दौरान होने वाली 8 डाइट मिस्टेक्स, जो बिगाड़ सकती हैं आपके फिटनेस गोल्स

केले में मिला कर लगाएं ये सफेद चीज, शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

सभी देखें

नवीनतम

गुड फ्रायडे के खास व्यंजन कौनसे हैं?

उर्दू: हिंदुस्तान को जोड़ने वाली ज़बान-ए-मोहब्बत

मोबाइल युग में पुस्तकें पढ़ने को प्रेरित करती एक मजेदार कविता: देकर हमें दुआएं

शाहरुख की पत्नी गौरी के रेस्टोरेंट में नकली पनीर? जानिए कैसे बनता है नकली पनीर और घर पर कैसे करे जांच

क्यों मनाया जाता है पृथ्‍वी दिवस, पढ़ें निबंध