वेताल पच्चीसी की रोचक कहानियां : चौदहवीं कहानी

रत्नवती की प्रेम कहानी...

Webdunia
अयोध्या नगरी में वीरकेतु नाम का राजा राज्य करता था। उसके राज्य में रत्नदत्त नाम का एक साहूकार था, जिसके रत्नवती नाम की एक लड़की थी। वह सुंदर थी। वह पुरुष के भेष में रहा करती थी और किसी से भी ब्याह नहीं करना चाहती थी। उसका पिता बड़ा दुखी था।

जब राजा गया चोर को पकड़ने....


FILE

इसी बीच नगर में खूब चोरियां होने लगी। प्रजा दुखी हो गई। कोशिश करने पर भी जब चोर पकड़ में न आया, तो राजा स्वयं उसे पकड़ने के लिए निकला। एक दिन रात को जब राजा भेष बदल कर घूम रहा था, तो उसे परकोटे के पास एक आदमी दिखाई दिया।
राजा चुपचाप उसके पीछे चल दिया। चोर ने कहा, 'तब तो तुम मेरे साथी हो। आओ, मेरे घर चलो।'

चोर की दासी ने क्यों भगाया राजा को....


FILE

दोनो घर पहुंचे। उसे बिठा कर चोर किसी काम के लिए चला गया। इसी बीच उसकी दासी आई और बोली, 'तुम यहां क्यों आए हो? चोर तुम्हें मार डालेगा। भाग जाओ।'

राजा ने ऐसा ही किया। फिर उसने फौज लेकर चोर का घर घेर लिया। जब चोर ने यह देखा तो वह लड़ने के लिए तैयार हो गया। दोनों में खूब लड़ाई हुई। अंत में चोर हार गया।

राजा उसे पकड़ कर राजधानी में लाया और सूली पर लटकाने का हुक्म दे दिया।

रत्नवती क्यों हुई चोर पर मोहित...


FILE

संयोग से रत्नवती ने उसे देखा तो वह उस पर मोहित हो गई। पिता से बोली, 'मैं इसके साथ ब्याह करूंगी, नहीं तो मर जाऊंगी।
पर राजा ने उसकी बात नहीं मानी और चोर सूली पर लटका दिया। सूली पर लटकने से पहले चोर पहले तो बहुत रोया, फिर खूब हंसा।

देवी ने की आकाशवाणी...


FILE

रत्नवती वहां पहुंच गई और चोर के सिर को लेकर सती होने के लिए चिता में बैठ गई। उसी समय देवी ने आकाशवाणी की, 'मैं तेरी पतिभक्ति से प्रसन्न हूं। जो चाहे सो मांग।'

रत्नवती ने कहा, 'मेरे पिता के कोई पुत्र नहीं है। सो वर दीजिए, कि उनसे सौ पुत्र हो।'

देवी ने क्यों जीवित किया चोर को...


FILE


देवी प्रकट होकर बोलीं, 'यही होगा.....। और कुछ मांगो।'
वह बोली, 'मेरे पति जीवित हो जाएं।'
देवी ने उसे जीवित कर दिया। दोनों का विवाह हो गया। राजा को जब यह मालूम हुआ तो उन्होंने चोर को अपना सेनापति बना लिया।

राजा विक्रमादित्य ने क्या दिया उत्तर....


FILE

इतनी कहानी सुनाकर वेताल ने पूछा, ‘हे राजन्, यह बताओ कि सूली पर लटकने से पहले चोर क्यों तो जोर-जोर से रोया और फिर क्यों हंसते-हंसते मर गया?'

राजा ने कहा, 'रोया तो इसलिए कि वह राजा रत्नदत्त का कुछ भी भला न कर सकेगा। हंसा इसलिए कि रत्नवती बड़े-बड़े राजाओं और धनिकों को छोड़कर उस पर मुग्ध होकर मरने को तैयार हो गई। स्त्री के मन की गति को कोई नहीं समझ सकता।'

इतना सुनकर वेताल गायब हो गया और पेड़ पर जा लटका। राजा फिर वहां गया और उसे लेकर चला तो रास्ते में उसने पंद्रहवीं कहानी सुनाई।

( समाप्त)





वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

सभी देखें

नवीनतम

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?