सच-झूठ का अंतर

सीमा पांडे
WDWD
एक बार भरा हुआ था अकबर का दरबार, बीरबल भी थे अन्य दरबारियों के साथ। अकबर ने पूछा एक सवाल, जिससे दरबारियों का हो गया बुरा हाल। अकबर ने पूछा-'सच और झूठ में होता है कितना अंतर, दो तीन या चार शब्दों में बताओ उत्तर।

सवाल सुनकर सभी दरबारियों की हो गई बोलती बंद, यूँ तो सभी बनते थे बड़े अक्लमंद। अकबर ने देखा फिर बीरबल की ओर, बीरबल प्रश्न के बारे में ही कर रहे थे गौर। अकबर ने कहा-'बीरबल तुम बताओ, मेरे प्रश्न का जवाब सुझाओ।'

बीरबल ने कहा-'महाराज! आपके प्रश्न का है उत्तर, सच और झूठ में होता है चार उँगलियों का अंतर।'
  एक बार भरा हुआ था अकबर का दरबार, बीरबल भी थे अन्य दरबारियों के साथ। अकबर ने पूछा एक सवाल, जिससे दरबारियों का हो गया बुरा हाल। अकबर ने पूछा-'सच और झूठ में होता है कितना अंतर, दो तीन या चार शब्दों में बताओ उत्तर।      


अकबर और दरबारियों को बात समझ में नहीं आई, अकबर ने कहा-'बीरबल जरा खुलकर समझाओगे कि नहीं।' बीरबल ने दिया उत्तर,-'श्रीमान आँखें कान से चार उँगलियाँ तो होती हैं दूर। कान से सुनी बात होती है झूठ और आँखों देखी बात होती है सच।'

अकबर बीरबल की बात सुनकर हो गए बाग-बाग, उन्होंने खुलकर दी बीरबल की अक्ल की दाद।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मदर्स डे पर शेयर करें मां पर लिखें गए ये 20 दिल छूने वाले कोट्स, स्टेटस और शुभकामना संदेश

घर के चिराग के लिए 'प्र' से शुरू होने वाले नाम और उनके अर्थ, हर नाम है एक से बढ़ कर एक

सिर दर्द को मिनटों में दूर करेंगे ये 5 योगासन, जानिए इन्हें करने का आसान तरीका

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

इस मदर्स डे अपने हाथों से बनाएं मां के लिए कुछ बेहद खास, जानिए बेस्ट DIY गिफ्ट्स जो आपकी मां के चेहरे पर ला दें मुस्कान

सभी देखें

नवीनतम

रिश्तों पर हिन्दी में कविता : कहने को अपने

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

ये वतन है हमारा और हम इसके पहरेदार हैं...युद्ध की जीत के नाम पढें ये 20 जोशीले शेर

मदर्स डे पर मां के लिए लिखें ये 10 प्यार भरी लाइनें और जीतें दिल

मदर्स डे पर शेयर करें मां पर लिखें गए ये 20 दिल छूने वाले कोट्स, स्टेटस और शुभकामना संदेश