Dharma Sangrah

जानिए विश्व के अनूठे मेंढक

Webdunia
बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (11:54 IST)
मेंढकों की पूरे संसार में लगभग 150 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें कई अनूठे मेंढक भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अनूठे मेंढकों के बारे में विशिष्ठ जानकारी :- 
 
*  विश्व का सबसे बड़ा मेंढक पश्चिमी अफ्रीका का गोलियथ मेंढक है। इसकी लंबाई 30 सेंटीमीटर और वजन करीब साढ़े तीन किलोग्राम होता है। इसका आकार पालतू बिल्ली जितना होता है। जितना वजन 3 हजार लिटिल ग्रास मेंढकों का मिलकर होता है, उतना वजन एक गोलियथ मेंढक का अकेले ही होता है।
 
*  दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी के पास चिड़िया की आकृति वाले हरे रंग के मेंढक पाए जाते हैं। जब इनका हरे रंग से लाल हो जाता है तो इसे बारिश आने का संकेत माना जाता है। 
 
*  साइबेरिया के उत्तरी जंगलों में गुलाबी और नीले रंग के मेंढक भी मिलते हैं। यहीं पर एक ऐसा मेंढक भी है जो गिरगिट की तरह रंग बदलता है।
 
 

 


*  अर्जेंटीना, ब्राजील और एशिया में सींग वाले मेंढक भी पाए जाते हैं। इनकी खाल खुरदरी होती है और इनकी आंखों पर दो सींग होते हैं।
 
*  दक्षिण अफ्रीका के अंधेरे जंगल में लाल रंग के मेंढक होते हैं। उनकी आवाज घोड़े की हिनहिनाहट जैसी होती है।
 
*  थाइलैंड के मेंढक संगीत प्रिय होते हैं। वे ऐसी तान छेड़ते हैं जैसे कोई बांसुरी बजा रहा हो।
 
*  दक्षिण अफ्रीका में ब्राई नस्ल का एक ऐसा मेंढक पाया जाता है जो 7 फुट लंबे सांप को भी निगल जाता है।
 
*  ऑस्ट्रेलिया के लाल पहाड़ी वाले हिस्से में जहरीले मेंढकों के समूह पाए जाते हैं। यह जिस जगह से गुजरते हैं, उसे कुछ देर के लिए जहरीला बना देते हैं। 
 
- राजेश गुजर
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपकी प्लेट में है फाइबर की कमी? अपनाइए ये 10 हेल्दी आदतें

शरीर में खून की कमी होने पर आंखों में दिखते हैं ये लक्षण, जानिए समाधान

Chest lungs infection: फेफड़ों के संक्रमण से बचने के घरेलू उपाय

क्या मधुमक्खियों के जहर से होता है वेरीकोज का इलाज, कैसे करती है ये पद्धति काम

Fat loss: शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न करने के लिए अपनाएं ये देसी ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

T Point House Vastu Tips: टी’ पॉइंट वाला घर लेना शुभ या अशुभ, जानें बर्बाद होंगे या आबाद

Essay on Nanak Dev: सिख धमे के संस्थापक गुरु नानक देव पर रोचक निबंध हिन्दी में

हिमालय की ऊंचाइयों पर रहती हैं दुर्लभ बिल्ली और उड़न गिलहरी

ठंड में रोज यदि 10 बादाम खाएं तो क्या होता है?

एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?