हिन्दी निबंध : ईद

ईद पर कैसे लिखें हिन्दी निबंध

Webdunia
Hindi Niband h

खुशियों का त्योहार ईद


FILE



प्रस्तावना-

प्रत्येक समाज के अपने अलग त्योहार होते हैं और उनका महत्व भी अलग-अलग होता है। लोग अपनी खुशी एकसाथ प्रकट करने के लिए त्योहार मनाते हैं। त्योहार रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर हम में काम करने का नया उत्साह पैदा करते हैं। कुछ त्योहार धार्मिक, कुछ सांस्कृतिक व कुछ राष्ट्रीय होते हैं जिन्हें हर समाज के हर वर्ग के लोग आपस में मिल-जुलकर मनाते हैं।



ईद मनाने का समय व कारण-

FILE


' ईद' का त्योहार इस्लामी माह शव्वाल की पहली तारीख को मनाया जाता है। इसके पहले रमजान का महीना होता है जिसे मुसलमान भाई बड़ा पवित्र महीना मानते हैं। इस पूरे माह रोजे (उपवास) रखते हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी नहीं खाते। सूर्यास्त पश्चात रोजा (उपवास) खोला जाता है जिसे 'रोजा-इफ्तारी' कहते हैं। दिनभर 'कुरान शरीफ' का पाठ करते हैं और नियमपूर्वक नमाज अदा करते हैं। पूरा माह पवित्र जीवन बिताते हैं, गरीबों और दुखियों की मदद करते हैं।



ईद का त्योहार-

FILE


रमजान माह की समाप्ति पर ईद का चांद देखकर रोजा समाप्त करते हैं। रोजों के बाद दिखाई देने वाला 'प्रथम चांद' ईद का चांद कहलाता है। यह मुसलमानों के लिए बड़ा प्यारा चांद होता है। ईद का चांद दिखाई देने के दूसरे दिन प्रात:काल स्नान कर नए वस्त्र पहन मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज पढ़ने जाते हैं।

सब एकसाथ मिल-जुलकर अल्लाह (ईश्वर) को धन्यवाद देते हैं कि उसने उन्हें जीवन दिया, रोजे रखने की शक्ति दी। बाद में गले मिलकर ईद मुबारकबाद देते हैं। ईद मुबारक का मेला लगता है। एक-दूसरे के घर 'ईद' मुबारक करने जाते हैं।

सिवैयां और मिठाइयां खाई और खिलाई जाती हैं। सिवैयां इस दिन का प्रिय व्यंजन है। रात में मस्जिदों पर रोशनी की जाती है और आतिशबाजी होती है।

रमजान महीने में इन लोगों का विश्वास है कि रोजे रखने से उनकी आत्मा पवित्र होती है और नर्क से मुक्ति मिलती है। इसी खुशी में 'ईद' का त्योहार मनाया जाता है।



FILE


उपसंहार-

इस दिन हमें आपस में भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। सभी तरह के राग-द्वेष भूलकर भाईचारे की भावना से मनाए गए त्योहारों की अपनी अलग ही शान होती है, क्योंकि त्योहार हमें ताजगी, स्फूर्ति और खुशियां प्रदान करते हैं ।

समाप्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सावन माह में क्या खाएं और क्या नहीं?

वेट लॉस में बहुत इफेक्टिव है पिरामिड वॉक, जानिए चौंकाने वाले फायदे और इसे करने का तरीका

सावन में रचाएं भोलेनाथ की भक्ति से भरी ये खास और सुंदर मेहंदी डिजाइंस, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

ऑफिस में नींद आ रही है? जानिए वो 5 जबरदस्त ट्रिक्स जो झटपट बना देंगी आपको अलर्ट और एक्टिव

सुबह उठते ही सीने में महसूस होता है भारीपन? जानिए कहीं हार्ट तो नहीं कर रहा सावधान

सभी देखें

नवीनतम

फाइबर से भरपूर ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शंस जरूर करें ट्राई, जानिए फायदे

सावन में नॉनवेज छोड़ने से शरीर में आते हैं ये बदलाव, जानिए सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

सावन में कढ़ी क्यों नहीं खाते? क्या है आयुर्वेदिक कारण? जानिए बेहतर विकल्प

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: जानिए इतिहास, महत्व और इस वर्ष की थीम