रोजगार भी दिलाता है मनोविज्ञान का ज्ञान

हीरेन्द्र सिंह राठौड़

Webdunia
मानव व्यवहार से संबंधित आंकड़े हासिल करने हों या फिर स्कूल, कॉलेज व विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में काउंसलर के रूप में काम करना हो। मनोवैज्ञानिकों की मांग तेजी से बढ़ रही है। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। या फिर यह कहें कि जानना नहीं चाहते। लेकिन यह बात भी सही है कि इस क्षेत्र में अब करियर की अपार संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। समाज सेवा और खेलों के क्षेत्र में भी मनोवैज्ञानिकों की मांग तेजी से बढ़ रही है।

जो लोग मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं उनका मिलनसार होना जरूरी है। उनका ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलना उनके द्वारा मानव व्यवहार की जानकारी हासिल करने के लिए भी जरूरी है। बातचीत का बेहतर अंदाज और दूसरों की बातों को ठीक ढंग से समझने की कला भी बखूबी आनी चाहिए। उनकी जरूरत किसी भी क्षेत्र में पड़ सकती है इसलिए उनका समसामयिक विषयों की जानकारी रखना भी जरूरी है।

शहरी भागदौड़ भरी जिंदगी और आपाधापी के चलते चिंता, तनाव और अवसाद जैसी परेशानियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। मनोवैज्ञानिकों की जरूरत मानसिक परेशानियों के हल के साथ ही विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के लिए भी पड़ती है। यह बात अलग है कि जरूरत के अनुसार यह कई भागों में बंट गया है।

कहां-कहां हैं मौकेः मनोवैज्ञानिकों की जरूरत अब हर क्षेत्र में पड़ने लगी है। जेलों में कैदियों को सुधारने का काम हो या समाज सेवा में जुटे स्वयं सेवी संगठन। हर जगह ऐसे विशेषज्ञों की जरूरत पड़ने लगी है। अब तो कारोबार, प्रबंधन और कर्मचारी संबंधों को लेकर विभिन्न कंपनियां अपने यहां मनोवैज्ञानिकों को मोटे वेतन पर रखने लगी हैं। मनोवैज्ञानिक निजी तौर पर भी अपनी सेवाएं देकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

खेल आदि के क्षेत्र में भी विभिन्न टीमों के साथ मनोवैज्ञानिकों की जरूरत पड़ने लगी है। स्पोर्ट्स क्लब खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मनोवैज्ञानिकों की सेवाएं लेते हैं। यहां तक कि विभिन्न देशों की टीमों के साथ भी मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञों को रखा जाता है। विभिन्न कंपनियां और सरकारी संस्थान अपने बेहतर कर्मचारियों के चयन के लिए भी इनकी सेवाएं लेती हैं।

शैक्षिक योग्यताः कई जगह 10 वीं कक्षा के बाद मनोविज्ञान एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। यहां से इसकी नींव मजबूत की जा सकती है। हालांकि मनोविज्ञान में स्नातक कोर्स करने के लिए अभ्यर्थी का 12 वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन और बाद में एमफिल और पीएचडी तक की जा सकती है।

क्या हैं कोर्स के नामः बीए इन साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स इन साइकोलॉजी, बीएससी इन अप्लायड साइकोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड साइकोलॉजी केयर एंड मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल एंड कम्युनिटी साइकोलॉजी जैसे कोर्स किए जा सकते हैं।वैसे तो सभी विश्वविद्यालय और कई निजी संस्थानों से यह कोर्स किया जा सकता है। फिलहाल इन संस्थानों से यह पढ़ाई की जा सकती है-

दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
इग्नू, दिल्ली

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

अब UPSC फेल होकर भी मिलेगी सरकारी और प्राइवेट नौकरी, जानिए प्रतिभा सेतु योजना कैसे बनेगी सफलता का नया मार्ग

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

क्यों Gen Z को नौकरी देने से बच रहीं हैं कंपनियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ईरान क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए क्या हैं आकर्षण