सांची बौद्ध विश्वविद्यालय में होंगे पांच संकाय

Webdunia
बुधवार, 19 सितम्बर 2012 (18:13 IST)
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के ऐतिहासिक बौद्ध पर्यटन क्षेत्र सांची में राज्य सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे ‘सांची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय’ में मुख्य रूप से पांच संकाय (फेकल्टी) होंगे।

प्रदेश के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने इस बारे में बताया कि विश्वविद्यालय में बौद्ध-दर्शन, सनातन-धर्म और भारतीय ज्ञान-अध्ययन, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध-अध्ययन, तुलनात्मक धर्मो और भाषा, साहित्य एवं कला संकाय होगा।

इस विश्वविद्यालय के भवन एवं परिसर के लिए सांची में लगभग 100 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। भवन के निर्माण पर 200 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

शर्मा ने कहा कि अपने तरह के पहले एवं अनूठे सांची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय का भूमि-पूजन सांची में 21 सितंबर को होगा। भूमि-पूजन एवं शिलान्यास समारोह श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे, भूटान के प्रधानमंत्री जिग्मे योजेर थिनले, प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, प्रकाश अम्बेडकर, और वेन वानगल उपतिस्स नायक थेरो की उपस्थिति में संपन्न होगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

आपको 'दिमाग से पैदल' बना रहा है ChatGPT, जानिए AI पर इस लेटेस्ट रिसर्च में क्या हुआ खुलासा

क्यों Gen Z को नौकरी देने से बच रहीं हैं कंपनियां? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

ईरान क्यों पढ़ने जाते हैं भारतीय छात्र, जानिए क्या हैं आकर्षण

क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता

भारतीय सेना में महिलाओं के लिए नौकरी के शानदार अवसर, जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता और कैसे होती है ट्रेनिंग