हैदराबाद विश्वविद्यालय- एक परिचय

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
मंगलवार, 5 जून 2012 (16:51 IST)
FILE
हैदराबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 1974 में हुई थी। हैदराबाद विश्वविद्यालय भारत में आधुनिक शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक है। यह एक शिक्षण और प्रतिष्ठित अनुसंधान केंद्र के रूप में भी जाना जाता है।

हैदराबाद विश्वविद्यालय में 46 विभाग, करीब 400 फैकल्टी और करीब 5000 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में एक स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स भी प्रस्तावित है। हैदराबाद विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट अध्ययन के लिए करीब 150 पाठ्‍यक्रम संचालित किए जाते हैं।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और कम अवधि के कोर्स भी दूरस्थ शिक्षा द्वारा हैदराबाद विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा ए ग्रेड प्राप्त हैदराबाद विश्वविद्यालय में गणित, कम्प्यूटर और इंर्फोमेशन साइंस के दस अध्ययन स्कूल हैं- भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवन विज्ञान, मानविकी, सामाजिक विज्ञान, प्रबंधन अध्ययन, सरोजनी नायडू कला और संचार स्कूल, इंजीनियरिंग साइंस, प्रौद्योगिकी एवं चि‍कित्सा विज्ञान संचालित हैं।

हैदराबाद विश्वविद्यालय अकादमिक क्षेत्रों में अध्ययन के लिए एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। हैदराबाद विश्वविद्यालय लोक कथाएं अध्ययन, स्वास्थ्य मनोविज्ञान, दलित स्टडीज, महिला अध्ययन, तंत्रिका विज्ञान और संज्ञानात्मक अध्ययन के लिए भी जाना जाता है।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

5100 छात्रों के सपनों को लगेंगे रिलायंस फाउंडेशन की स्कॉलरशिप के पंख

मॉर्निंग स्कूल असेंबली एंकरिंग स्क्रिप्ट | Morning School Assembly Anchoring Script in Hindi

CBSE ने लांच किया 'करियर गाइडेंस डैशबोर्ड' और 'काउंसलिंग हब'

इन नौकरियों को अगले 100 साल भी नहीं है AI से खतरा, बिल गेट्स का दावा

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन