ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में कैरियर

वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
FILE
ऑटोमोबाइल उद्योग भारत में बहुत तेजी से ‍प्रगति कर रहा है। इससे इस क्षेत्र में युवाओं के लिए करियर अवसर की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसमें वाहन बनाने वाली कंपनी से लेकर सर्विस स्टेशन, इंश्योरेंस कंपनियों, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, इंश्योरेंस कंपनियों जैसे क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं हैं।

जैव प्रौद्योगिकी, रसायन शास्त्र, गणित, भौतिकी में रुचि रखने वाले युवा ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में करियर बना सकते हैं। 10वीं कक्षा के बाद डिप्लोमा किया जा सकता है।

ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक करने के लिए गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, जैव प्रोद्योगिकी और कम्प्यूटर साइंस जैसे विषय के साथ 12वीं होना आवश्यक है।

ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में स्नातक के बाद एमई या एमटेक भी किया जा सकता है। विशेषज्ञता हासिल करनी हो तो पीएचडी भी की जा सकती है। बीई या बीटेक में प्रवेश के लिए आईआईटी, जेईई, एआईईईई बिटसेट आदि अखिल भारतीय या राज्य स्तर की परीक्षाएं देनी होती हैं।

ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में निम्न कोर्स होते हैं-
- डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग।
- पीजी डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग।
- सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग।
- बीई ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग।
- बीटेक ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग।

देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल कोर्स के संस्थान-
कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी, मेरठ (उत्तरप्रदेश)
हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा (उत्तरप्रदेश)।
महावीर इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश)
गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, मोडासा, साबरकांठा (गुजरात)।
हिन्दुस्तान यूनिवर्सिटी, केलम्बक्कम, (तमिलनाडु)।
दिल्ली कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पलवल (हरियाणा)।
मणिपाल इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल (कर्नाट क)।

Show comments

जरूर पढ़ें

Rekha Gupta : पहली कैबिनेट बैठक में CM रेखा गुप्ता ने लिए 2 बड़े फैसले

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कहा, यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता

सभी देखें

नवीनतम

क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, क्यों बन रहा है जेन Z की नई पसंद

NTA ने किया JEE Main 2025 के रिजल्ट्स का ऐलान, 14 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Petrol Diesel Price: सप्ताह के प्रथम दिन पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कीमतें

UGC ने भर्ती और पदोन्नति संबंधी मसौदा नियमों पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाई

NEET UG परीक्षा का पैटर्न बदला, NTA ने जारी किया नोटिस, जानिए क्‍या हुआ बदलाव