अंतरिक्ष में दीवाली, आज रात आसमान से बरसेगी आग

Webdunia
मंगलवार, 20 नवंबर 2012 (12:19 IST)
FILE
धरती पर भले ही दीवाली का त्यौहार खत्म हो गया हो, लेकिन आकाश में एक खगोलीय दीवाली होनी अभी बाकी है। मंगलवार रात आकाश में उल्कावृष्टि के रूप में लोग आकाशीय आतिशबाजी का आनंद उठा सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय उल्का संगठन (आईएमओ) के अनुसार 20 नवंबर को आकाश में लगभग 10 से 15 उल्काएं देखे जाने की संभावना है। रात दो बज कर तीस मिनट के बाद से लोग पूर्व दिशा में आकाश में तेज प्रकाश वाली चमकीली धारियां देख सकते हैं।

प्लैनेटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया के महासचिव एन श्री रघुनंदन कुमार ने बताया कि इस उल्का वृष्टि को लियोनिडस नाम दिया गया है, क्योंकि इसमें शामिल उल्काओं के लियो तारामंडल से प्रकाश बिखेरने की उम्मीद हैं। कुमार ने बताया कि इस खगोलीय घटना को देखने के लिए टेलीस्कोप या दूरबीन की जरूरत नहीं है।

55 पीटेंपेल टटल धूमकेतु एक आवधिक धूमकेतु है, जिसकी कक्षीय अवधि 33 साल है। यह हमारे सौरमंडल से हर 33 साल में एक बार गुजरता है। 19 दिसंबर, 1865 को अर्न्‍स्ट टेंपल ने और 6 जनवरी, 1866 को होरैस परनेल टटल ने स्वतंत्र रूप से इसकी खोज की थी। यह उल्काएं आकार में नौ मिलीमीटर और द्रव्यमान में 85 ग्राम की हो सकती हैं। ( एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

Maharashtra : नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

रूस से कच्चा तेल खरीदना देश के हित में, अमेरिकी दबाव को खारिज करे भारत

Tata Punch ने 4 साल से भी कम समय में बनाया अनोखा रिकॉर्ड

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन