टाइटन पर खोजी छोटी नील नदी...

शनि के उपग्रह पर सबसे लंबी परग्रही नदी

Webdunia
FILE

नासा के वैज्ञानिकों ने शनि के उपग्रह टाइटन पर सबसे लंबी परग्रही नदी प्रणाली खोजी है जो पृथ्वी की नील नदी का छोटा रूप मालूम पड़ती है।

‘नासा जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी’ ने एक बयान में कहा कि टाइटन पर नदी घाटी अपने उद्‍गम से बड़े सागर तक चार सौ से अधिक किलोमीटर में फैली है। इसकी तुलना में पृथ्वी पर नील नदी करीब 6700 किलोमीटर में फैली है।

नासा के कासिनी मिशन की तस्वीरों ने पृथ्वी के अलावा कहीं और पहली बार इतनी विशाल नदी घाटी का खुलासा किया है। माना जाता है कि सौर मंडल में पृथ्वी के अलावा टाइटन पर विशाल सागर हैं।

‘डिस्कवरी न्यूज’ ने खबर दी है कि हालांकि टाइटन का वायुमंडल बहुत ठंडा है जिसका तात्पर्य यह है कि द्रवीय जल का बहना यहां संभव नहीं है। टाइटन पर द्रव मिथेन और ईथेन जैसे हाइड्रो कार्बनों के रूप में पाया जाता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वसंत पंचमी से एक दिन पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, एक्शन में CM योगी

सापुतारा के पास खाई में गिरी बस, 5 तीर्थयात्रियों की मौत

ट्रंप से क्यों नाराज हैं जेलेंस्की, क्या है रूस से कनेक्शन?

एक्शन में ट्रंप, कनाडा, मेक्सिको और चीन पर लगा टैरिफ, ट्रेड वॉर की ओर बढ़ी दुनिया

पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली से राजस्थान तक कई राज्यों में बारिश का अलर्ट