पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एक क्षुद्रग्रह

Webdunia
FILE

फुटबॉल मैदान से लगभग आधे आकार का एक क्षुद्रग्रह कल रात पृथ्वी के बहुत करीब से गुजरेगा। इस क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से दूरी मौसम का हाल बताने और दूरसंचार सेवाओं के लिए प्रयोग किए जा रहे स्थापित उपग्रहों से भी कम होगी।

प्लेनेटरी सोसाइटी ऑफ इंडिया के सचिव और निदेशक एनश्री रघुनंदन कुमार ने कहा कि ‘2012 डीए 14’ नामक एक क्षुद्रग्रह 16 फरवरी को रात बारह बजकर दस मिनट पर पृथ्वी से 27 हजार 700 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा।

45 मीटर चौड़ी इस अंतिरिक्षीय चट्टान की गति 7.8 किलोमीटर प्रति सेकेंड है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पृथ्वी के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई क्षुद्रग्रह इसके इतने करीब से गुजरेगा। इस क्षुद्रग्रह की खोज 23 फरवरी 2012 को स्पेन में हुई थी।

पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी की सीमा के भीतर ही कहीं गुजरने वाले इस क्षुद्रग्रह से पृथ्वी पर कोई खतरा नहीं है।

इसके बाद यह 15 फरवरी 2019 को पृथ्वी के सबसे ज्यादा नजदीक होगा। तब इसकी पृथ्वी से दूरी 6,91,64,078 किलोमीटर होगी। पिछली बार यह 16 फरवरी 2012 को पृथ्वी के नजदीक आया था। तब इसकी पृथ्वी से दूरी 26,06,840 किलोमीटर थी।

यह क्षुद्रग्रह नग्न आंखों से तो देखा नहीं जा सकता लेकिन दूरबीन की मदद से इसे जरूर देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी और इस क्षुद्रग्रह की करीबी को देखने का सबसे बेहतर स्थान इंडोनेशिया रहेगा। पूर्वी यूरोप, एशिया और ऑस्ट्रेलिया भी इसे देखने के लिए बेहतर स्थान हो सकते हैं।

इसी बीच ‘क्षुद्रग्रह 1999 वाईके 5’ 15 फरवरी के दिन दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर पृथ्वी से लगभग 1,88,87,632 किलोमीटर की दूरी पर से होकर गुजरेगा। इस क्षुद्रग्रह की गति बीस किलोमीटर प्रति सेकेंड है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan के PM शाहबाज शरीफ ने फिर करवाई बेइज्जती, 3 साल बाद पुतिन के सामने एक बार फिर हुए शर्मिंदा

विघ्नहर्ता के नाम पर खुद विघ्‍न डाल रहे जिम्‍मेदार, आभार-सत्‍कार के गेट से रौंदा सड़कों का ट्रैफिक, जिम्‍मेदार नहीं उठा रहे फोन

हाउडी मोदी से टैरिफ वॉर तक : मोदी के सबसे अच्छे दोस्त थे ट्रम्प, आखिर इतने कैसे बिगड़े रिश्ते?

iPhone 17 बिना सिम कार्ड पोर्ट के होंगे लॉन्च, जानिए कितनी सेफ है eSIM

Maruti Victoris हुई पेश, Hyundai Creta और Kia Seltos को देगी टक्कर, कीमत और फीचर्स को लेकर कंपनी ने क्या बताया

सभी देखें

नवीनतम

कानून के बावजूद दवा कंपनियों की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा बड़ा सवाल 'बिना दांत का बाघ है' तो इसका उद्देश्य क्या है

MYH में चूहों के काटने से बच्चियों की मौत हत्या, PM और CM पर भड़के राहुल गांधी

CM योगी ने अखिलेश पर किया कटाक्ष, बोले- 'गुंडा टैक्स' सपा सरकार का संस्कार था, लेकिन अब...

पंजाब से जम्मू तक बाढ़ ने मचाई तबाही, LOC पर 110 KM लंबी बाड़ और 90 BSF चौकियां जलमग्न

Car, bikes GST new slabs explained: छोटी कारों पर 60000 रुपए की बचत, Honda Shine, Activa होंगी सस्ती, लग्जरी कारों पर क्या पड़ेगा असर, समझिए पूरा गणित