मंगल के नमूने पृथ्वी पर लाएगा रोवर

Webdunia
बुधवार, 10 जुलाई 2013 (14:22 IST)
FILE
केप केनेवरल। मंगल ग्रह पर 7 वर्ष बाद जाने वाला नासा का रोवर नमूने इकट्ठा कर पृथ्वी पर लाएगा।

नासा वर्ष 2020 में मंगल की सतह पर भेजे जाने वाले इस रोवर मिशन पर 1.5 अरब डॉलर खर्च करेगी। यह रोवर न सिर्फ मंगल से इकट्ठा किए गए नमूनों को पृथ्वी पर वापस लाने का काम करेगा बल्कि इसका लक्ष्य उस पर उन सूक्ष्म जीवों का पता लगाने का होगा जो अतीत में इसकी सतह पर पाए जाते थे।

ब्राउन विश्वविद्यालय के भूगर्भवेत्ता जॉन जैक मस्टर्ड को नासा के मंगल-2020 मिशन की सलाहकार टीम का अक्ष्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि मंगल पर जीवन इस कदर पनपा होगा कि हम वहां जाएंगे और उसके चिह्न हमें मिल जाएंगे।

प्रोफेसर मस्टर्ड ने बताया कि मंगल पर जीवन की उत्पत्ति से जुड़े कई मूल सवालों से पर्दा उठाने के लिए यह बेहद आवश्यक है कि उसकी सतह से नमूने इकट्ठा कर पृथ्वी पर लाए जाएं, जहां उनका गहनता से विश्लेषण हो सके। ऐसा करने पर वैज्ञानिक समुदाय की शंकाओं का भी निदान संभव हो पाएगा।

सलाहकार टीम ने इस बाबत नासा को मंगल की चट्टानों तथा मिट्टी से भरी 31 ट्यूबों को पृथ्वी पर लाने का सुझाव दिया है।

उल्लेखनीय है कि मंगल की सतह पर कार्यरत नासा का रोवर क्यूरोसिटी उन कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है जिसने इस फलते-फूलते ग्रह को शुष्क रेगिस्तान में तबदील कर दिया। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मोदी कैबिनेट में पास हुआ पुणे मेट्रो पर प्रस्ताव, 3,626 करोड़ रुपए मंजूर

जब ब्रह्मपुत्र नदी का पानी तीन दिन के लिए हो जाता है लाल, जानिए कामाख्या मंदिर के ‘अम्बुबाची पर्व’ का रहस्य

लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसाबंदियों का संघर्ष स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों जैसा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान समर्थक हैकर्स ने बैंकों और तेल कंपनियों को बनाया निशाना