अब तक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु

Webdunia
सोमवार, 30 मार्च 2015 (16:09 IST)
लंदन। भारतीय मूल के एक शोधकर्ता सहित शोधकर्ताओं ने इंसान द्वारा अब तक की सबसे तेज घूमने वाली वस्तु बनाकर अपने नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराए हैं।

सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कैल्शियम कार्बेनेट का एक छोटा गोला बनाया है, जो ऑप्टिकल ट्विजर नाम के उपकरण की सहायता से 1 मिनट में 60 करोड़ बार घूमता है।

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी के प्रोफेसर किशन ढोलकिया, डॉ. योशिहिको अरातिया, डॉ. माइकल माजिलू ने ऑप्टिकल ट्विजर की सहायता से 4 माइक्रोमीटर व्यास वाले इस कण को निर्वात (वैक्यूम) चैंबर में घुमाया।

गोले पर से जब प्रकाश गुजरता है तो गोले में लगे छोटे कंठे पर प्रकाश का ध्रुवीकरण होता है जिससे उस पर बल पड़ता है। इस प्रकार वह घूमता है।

ढोलकिया ने कहा कि टीम के प्रयासों से यह विश्व रिकॉर्ड बना है। यह परिणाम भौतिकी में ‘सूक्ष्म प्रकाश प्रभाव’ को समझने के लिए बड़ी खोज है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

'यमुना में जहर' पर फंस गए अरविंद केजरीवाल, EC ने मांगा जवाब

AI का इस्तेमाल करो पर गुलाम मत बनो : मुकेश अंबानी

पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय खेलों के शुरू होने की घोषणा, 10 हजार खिलाड़ी पदक जीतने के लिए चुनौती करेंगे पेश

सैफ अली खान अटैक मामले में मुंबई पुलिस का दावा, हमारे पास आरोपी के खिलाफ सारे सबूत

जनसैलाब के चलते महाकुंभ में व्यवस्था चरमराने का डर, श्रद्धालुओं में VIP कल्चर को लेकर गुस्सा, कई जगह जाम