Hanuman Chalisa

अंटार्कटिक में ऑक्टोपस, खुलेगा बर्फ की चादर का राज

Webdunia
FILE
अंटार्कटिक में दो अलग-अलग समुद्रों में एक ही तरह के जीन्स वाला ऑक्टोपस मिलने पर वैज्ञानिकों ने इसे बर्फ की चादरों के पिघलने से जोड़कर देखा है। उनका कहना है कि अगर वैश्विक गर्मी बढ़ती रही तो पश्चिमी अंटार्कटिक की बर्फ की चादरें पिघल जाएंगी।

मोलेक्यूलर इकॉलॉजी पत्रिका के अनुसार वैज्ञानिकों का यह अनुमान इस धारणा पर है कि उन्हें इस अंटार्कटिक क्षेत्र में पाए जाने वाले ऑक्टोपस की प्रजाति एक दूसरे से दस हजार किलोमीटर दूरी पर स्थित सागरों रोस और वेडेल में मिली है, जबकि इसका अध्ययन करने वाले अंतरराष्ट्रीय समूह की प्रमुख डॉक्टर जेन स्ट्रुग्नेल का मानना है कि ये वयस्क ऑक्टोपस ज्यादा गतिशील होते ही नहीं हैं। ये ज्यादा से ज्यादा अपने शिकारियों से बचने के लिए थोड़ा बहुत इधर-उधर जाते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार अगर दो सागर एक-दूसरे से इतने दूर हैं तो उनमें रहने वाले जीवों की जीन्स की संरचना एकदम समान तो होना ही नहीं चाहिए। लगता है कि बीते समय में पश्चिमी अंटार्कटिक की बर्फ की चादरें टूटकर पिघल जाने पर ये दोनों सागर अलग-अलग हुए होंगे। तभी अंटार्कटिक के दो अलग-अलग छोरों पर बहने वाले सागरों में ऑक्टोपस की एक जैसी प्रजातियां हैं।

ब्रिटिश वेबसाइट ‘प्लेनेट अर्थ’ के मुताबिक बर्फ की चादरों का टूटना आज से लगभग दो लाख साल पहले हुआ होगा। इस आधार पर आने वाले समय में बर्फ की चादरों के पिघलने के बारे में वैज्ञानिकों के विचारों को न्यायसंगत कहा जा सकता है।

डॉ. स्ट्रुग्नेल का कहना है कि जब जलवायु ज्यादा गर्म थी तो समुद्र का जल स्तर काफी बढ़ गया होगा, क्योंकि बहुत कम पानी ही बर्फ के रूप में जमा होगा। ऐसी स्थिति में रोस और वेडेल नामक दोनों समुद्र एक-दूसरे से जुड़े रहे होंगे।

उनके अनुसार समुद्रों की धाराएं जीन्स के प्रवाह में सहायक हो सकती हैं और उसमें रोक भी लगा सकती हैं, लेकिन आर्कटिक की धाराओं ने इन जीन्स के प्रवाह को बर्फ की चादर के होते हुए इतनी तो सहायता नहीं की होगी कि ऑक्टोपस की दो प्रजातियों की जैविक संरचना एकदम समान हो। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Jeffrey Epstein files का नया धमाका, बिल गेट्स और वुडी एलन समेत कई दिग्गजों की तस्वीरें आई सामने, ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ा

रूस किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगा.. राष्‍ट्रपति पुतिन ने क्‍यों दिया यह बयान...

SIR : गुजरात और तमिलनाडु की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, कैसे चेक करें अपना नाम

CM नीतीश कुमार से नाराज नहीं हिजाब वाली लड़की, नौकरी ज्‍वॉइन करेगी, इधर मुफ्ती की बेटी ने करवाई एफआईआर

PM मोदी का X पर दबदबा, 'मोस्ट लाइक्ड' रैंकिंग में टॉप पर रहे प्रधानमंत्री

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेन से युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रखी यह शर्त

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के निर्देशों के बाद आयुष्मान कार्ड वितरण में आई तेजी

CM योगी का आदेश, SIR में शत-प्रतिशत योगदान दें भाजपा कार्यकर्ता

CM योगी नववर्ष की भीड़ को खिचड़ी मेला प्रबंध का रिहर्सल मानें अधिकारी

Jeffrey Epstein files का नया धमाका, बिल गेट्स और वुडी एलन समेत कई दिग्गजों की तस्वीरें आई सामने, ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ा