Dharma Sangrah

कुंडली नहीं, जीन्स से तय होंगे जीवनसाथी

शादी में कुंडली नहीं, जीन्स मिलान जरूरी

Webdunia
FILE

आने वाले समय में जीवनसाथी तय करने के लिए कुंडली और दिलों के मिलान की जगह जीन्स का मिलान ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। लोग जीन्स की योग्यता के आधार पर शादी करेंगे।

वैज्ञानिकों का मानना है कि क्योंकि आनुवंशिकी अनुक्रमण जांच की लागत में बहुत तेजी से गिरावट हो रही है, इसलिए आने वाले पांच से दस साल में युवा लोगों के लिए समूचे आनुवंशिक कोड को पढ़ने और उसके हिसाब से जीवनसाथी चुनने के लिए खर्च करना आम बात होगा।

लंदन के इंपीरियल कॉलेज के अग्रणी वैज्ञानिक एर्मंड लेरोई ने कहा कि लोगों के मन में स्वस्थ बच्चों की इच्छा भी उन्हें किसी संभावित जीवनसाथी का आनुवंशिक ब्लू प्रिंट पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

FILE
लेरोई ने डबलिन में विज्ञान सम्मेलन ‘यूरो साइंस ओपन फोरम..2012’ में कहा कि आनुवंशिक ब्लूप्रिंट से मिली सूचना के आधार पर पति-पत्नी अपने बच्चों को असाध्य रोगों से बचाने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लेंगे।

उन्होंने कहा कि इस बात की संभावना कम है कि लोग इस तकनीक का इस्तेमाल पसंदीदा बच्चे पाने के लिए करेंगे, बल्कि इसकी बजाय वे बच्चों में आनुवंशिक रोगों को रोकने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।

लेरोई ने कहा कि लोगों की आनुवंशिक बनावट को सुधारने की तकनीक कुछ हद तक यहां पहले से ही है और बीमारियों से ग्रस्त हजारों अजन्मे बच्चे हर साल गर्भपात के जरिए गिरा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया यूरोपीय देशों में अच्छी तरह स्थापित है। हालांकि, इसे लेकर बहुत-सी नैतिक समस्याएं हैं।

लेरोई ने कहा कि आनुवंशिक अनुक्रमण जांच की लागत बहुत तेजी से गिर रही है और इसके चलते यह बहुत जल्द हर किसी की पहुंच तक पहुंच सकती है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

2026 में महंगाई का झटका, Airtel, Jio, Vi के रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे, जानिए कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दाम

पूर्व CM ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से किया इंकार

MLFF क्या है, कैसे आसान होगा आपका Toll Payment, नितिन गडकरी ने बताया कब होगा लागू

Bharat Taxi : महंगे किराए से राहत, जनवरी से चलेगी भारत टैक्सी, Ola और Uber की उड़ेगी नींद

314 KM दूर से पाकिस्तानी विमान को किया ढेर, रूसी एनालिस्ट ने बताया इंडियन एयरफोर्स के अटैक को धुरंधर

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप से फिर कांपा अफगानिस्तान, दहशत में घरों से निकले लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता

नितिन नबीन की नियुक्ति पर अखिलेश का भाजपा से सवाल, 5 बड़ा या 7, विधायक बड़ा या सांसद?

ईयर एंडर 2025: रोमांस से लेकर क्राउड पुल तक, इन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों का रहा जलवा

भारतीय राजनयिक मिशन पर हमला, हादी की मौत के बाद बांग्लादेश सुलगा

अमेरिका में भीषण विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश, कई लोगों की मौत