rashifal-2026

पुन: होगा सुपर-महाद्वीप का निर्माण

पुरातन चट्टानों की चुंबकीय स्थिति पर रिसर्च

Webdunia
ND

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि भविष्य में अमेरिका और एशिया महाद्वीप आपस में टकरा जाएंगे, जिससे एक नए सुपर-महाद्वीप का निर्माण होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार आज से पांच से 20 करोड़ साल बाद होने वाली इस टक्कर में बाद में यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी मिल जाएंगे।

वैज्ञानिकों की यह रिसर्च पुरातन चट्टानों की चुंबकीय स्थिति की स्टडी पर आधारित है। रिसर्च करने वाली अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी की भू-गार्भिक हलचल के चलते जमीन लगातार अपनी जगह से खिसक रही है। इसके चलते अमेरिका, यूरोप और एशिया नॉर्थ पोल पर एक-दूसरे से टकरा जाएंगे।

इससे पहले 30 करोड़ साल पहले ऐसी घटना हुई थी, जब महाद्वीपों ने इसी तरह एक सुपर-महाद्वीप का निर्माण किया था जिसे पेनगिया कहा जाता है। येल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की यह स्टडी नेचर जर्नल में छपी है।

स्टडी के मुताबिक पृथ्वी की भू-गार्भिक हलचल के कारण जमीन अपनी जगह से लगातार खिसक रही है। इस हलचल से मिड-अटलांटिक रिज जैसी जगहों का निर्माण होता है, जहां अब आइसलैंड है। जापान का तट भी ऐसी ही हलचलों से अस्तित्व में आया था। अब जिस नए सुपर-महाद्वीप की बात की जा रही है उसमें केवल अंटार्कटिका महाद्वीप शामिल नहीं होगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में क्‍यों नहीं उतर पाया PM मोदी का हेलिकॉप्‍टर, कोलकाता एयरपोर्ट लौटा?

होटल में महिला शूटर से दुष्‍कर्म, पीड़िता ने बलात्‍कारी को कमरे में किया बंद

अमेरिका से आई खुशखबर, अगले हफ्ते क्या होगा भारतीय शेयर बाजार पर असर?

...तो बांग्लादेश का खौफनाक अंत हो जाएगा, अवामी लीग की वैश्विक समुदाय को चेतावनी

यूपी में कथा वाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देने पर विवाद, डीजीपी ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण, क्‍या है पूरा मामला

सभी देखें

नवीनतम

2025 में इन बॉलीवुड अभिनताओं ने सिल्वर स्क्रीन पर बिखेरा जलवा

UP में डबल एनकाउंटर, सहारनपुर में STF ने, 1 रुपए लाख का इनामी सिराज अहमद मुठभेड़ में मार गिराया

Railway Fare Hike : रेल का सफर होगा महंगा, 26 दिसंबर से बढ़ेगा किराया, जानिए कौनसी टिकटें होंगी महंगी

एयर कंडीशनर के लोगो में Gold, सोशल मीडिया पर मैसेज से मचा हड़कंप, जानिए क्या है सच

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गोलीबारी, 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत