rashifal-2026

पृथ्वी जैसा दिखता है मंगल का केट्रर

Webdunia
FILE

मंगल का प्राचीन केट्रर जहां नासा का ‘क्यूरियोसिटी’ रोवर उतरा है, वह कैलिफार्निया के मोजावे मरूस्थल की तरह दिखता है। यहां भी मोजावे मरूस्थल की तरह पहाड़ हैं और धुंध छाई हुई है। नासा के वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी है।

कैलिफार्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मुख्य वैज्ञानिक जॉन ग्रोटजिंगर ने कहा, ‘इसे देखकर आपको पहली बार में ही लगता है कि यह पृथ्वी जैसा भूदृश्य है।’ रातोंरात कार की आकार वाले इस रोवर ने गाले क्रेटर के आसपास की मनोरम तस्वीरें भेजीं। इसने यहां की ढेरों श्वेत श्याम तस्वीरें भेजी हैं।

रोवर ने अब तक मंगल की सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें भेजी हैं। अपने सबसे नवीनतम तस्वीरों में क्यूरियोसिटी ने उत्तरी क्षितिज की तरफ मुड़ते हुए तस्वीरें खींची। मंगल की सतह पर गहरे निशान थे और धूल उड़ रहे थे। लग रहा था कि क्यूरियोसिटी भी धूल से प्रभावित हो जाएगी लेकिन वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ।

नासा के इमेजिंग वैज्ञानिक जस्टिन माकी ने कहा, ‘हमें हल्की धूल दिखी लेकिन घबराने की बात नहीं है।’ ग्रोटजिंगर ने कहा कि यह भूदृश्य बहुत अलग-अलग तरह हैं। इसे देखकर लगता है कि आप पृथ्वी पर ही हैं।

मंगल पृथ्वी से बहुत अलग है। यह विकिरण से प्रभावित एक ठंडा मरूस्थल है। भूवैज्ञानिक संकेतों के अनुसार बहुत समय पहले यह ज्यादा गर्म और नमी युक्त था। इस मिशन के उद्देश्यों में से एक उद्देश्य मंगल के रूपांतरित होने की प्रक्रिया का पता लगना भी है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

2026 में महंगाई का झटका, Airtel, Jio, Vi के रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे, जानिए कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दाम

पूर्व CM ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से किया इंकार

MLFF क्या है, कैसे आसान होगा आपका Toll Payment, नितिन गडकरी ने बताया कब होगा लागू

Bharat Taxi : महंगे किराए से राहत, जनवरी से चलेगी भारत टैक्सी, Ola और Uber की उड़ेगी नींद

314 KM दूर से पाकिस्तानी विमान को किया ढेर, रूसी एनालिस्ट ने बताया इंडियन एयरफोर्स के अटैक को धुरंधर

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, चिटफंड कंपनियों की 3500 करोड़ की 169 अचल संपत्तियों को किया जब्त

Share Bazaar में मामूली गिरावट, Sensex 78 अंक टूटा, Nifty भी 25900 के नीचे

CAFE मानकों पर विवाद, Tata Motors ने उठाया मुद्दा, PMO को लिखा लेटर

नितिन गडकरी का दर्द छलका, युद्ध से ज्यादा सड़क हादसों में मर रहे लोग, लोकसभा में बताया क्‍यों हो रहा ऐसा

Nandini Krishi Samriddhi Yojana: योगी सरकार की नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, कैसे उठाएं लाभ, क्या हैं इसके नियम