भारतीय वैज्ञानिक ने खोजा भीमकाय ब्लैक होल

Webdunia
FILE

लंदन। कैंब्रिज विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एक नया विशालकाय ब्लैक होल खोजा है। एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में इस दल ने लगातार बढ़ रहे ब्लैक होल को ढूंढ निकाला। इससे पहले ब्लैक होल ढूंढने में दिक्कत इसलिए होती थी क्योंकि वह धूल के गुबार में छिपे रहते थे।

नए अनुसंधान में इन्फ्रारेड किरणों के इस्तेमाल से पता चला कि ब्लैक होल आकाश गंगा के साथ अपने प्रभाव से विकिरण उत्सर्जित रहे हैं।

इस अनुसंधान को रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के जर्नल में प्रकाशित किया गया है। यह ब्लैक होल धरती से इतना दूर है कि प्रकाश को वहां से धरती तक पहुंचने में 11 अरब साल लगते हैं।

इसका वजन सूर्य के वजन से 10 अरब गुना अधिक है। यही वजन इसे सबसे अब तक का सबसे भीमकाय ब्लैक होल बनाता है। अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि ब्रह्मांड में ऐसे 400 और ब्लैक होल मौजूद हो सकते हैं।

इस अनुसंधान का नेतृत्व करने वाले डॉ. मांडा बनर्जी ने कहा कि इस अनुसंधान के परिणामों से भीमकाय ब्लैक होल के अध्ययन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि अभी भी कई ब्लैक होल हमारी आंखों से ओझल हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न