Hanuman Chalisa

भोजन बचाएगा अवसाद से!

Webdunia
सोमवार, 12 नवंबर 2012 (12:35 IST)
FILE
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ता दुनिया में पहली बार ऐसे क्लिनिकल परीक्षण करने जा रहे हैं जिनसे यह पता लगाया जाएगा कि क्या आहार में बदलाव से अवसाद से पीड़ित लोगों का इलाज किया जा सकता है? वैज्ञानिक फेलिस जेका ने कहा कि शोधकर्ता यह पता लगाएंगे कि क्या मैडिटेरेनियन आहार और लाल मांस से लोगों में अवसाद के लक्षणों को समाप्त किया जा सकता है या नहीं।

जेका ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता का संबंध अवसाद और बेचैनी के खतरे से नजर आता है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसमें सवाल यह है कि यदि आप पहले से ही अवसाद से पीड़ित हैं तो क्या आहार में सुधार से वास्तव में मदद मिल सकती है?

सेंट विंसेंट हॉस्पिटल और बारवोन हेल्थ तथा विक्टोरिया के डेकिन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक मेलबोर्न और गीलोंग में अध्ययन के लिए 200 लोगों को भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैडिटेरेनियन भोजन बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है जिसमें सब्जियों, फलों, मोटे अनाज और मछली की काफी मात्रा रहती है लेकिन हमारा शोध संकेत देता है कि लाल मांस भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

जेका ने कहा कि हम यह देखेंगे कि कुछ लोगों पर अवसाद के इलाज में काम आने वाली दवाएं काम नहीं करतीं तो क्या ऐसे लोगों के आहार में बदलाव करने से कोई मदद मिल सकती है या नहीं? (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म