rashifal-2026

वास्तविक होती हैं सपनों में देखी बातें

- वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
गुरुवार, 5 अप्रैल 2012 (12:13 IST)
FILE
हम सभी सपने देखते हैं लेकिन इनसे संबंधित कुछेक बातें ऐसी भी हैं जिन्हें हम नहीं जानते हैं। सबसे बड़ी तो यह है कि सपने देखने वालों में एक बड़ा वर्ग उन लोगों का भी है जोकि रंगीन या रंगबिरंगे सपने नहीं देख पाते हैं। आप कह सकते हैं कि ऐसे लोग वास्तविक जीवन की तरह सपने में भी कलर ब्लाइंड होते हैं। करीब 12 फीसदी लोग ऐसे होते हैं जोकि केवल श्वेत- श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट) सपने देखते हैं।

पर यह बात भी पुरानी है क्योंकि ऐसा 1915 से लेकर पचास के दशक तक ही ऐसा होता था। वैज्ञानिकों का मानना है कि टीवी और फिल्मों में पहले ब्लैक एंड व्हाइट रंग हुआ करते थे इसलिए लोग इसी रंग के सपने देखते थे लेकिन जैसे--जैसे फिल्में और टीवी रंगीन होता गया लोगों के सपने भी रंगीन होते चले गए।

वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि आपके सपनों में आने वाली ज्यादातर बातें और लोग वास्तविक होते हैं।

आप अपने सपनों में ऐसे चेहरे नहीं देखते हैं जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा हो। अगर आपने किसी अंजान आदमी को वर्षों पहले वास्तविकता में देखा हो तो वह आपने सपने में भी आ सकता है।

सपनों से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कम से कम 95 फीसदी सपने भूल जाते हैं। ऐसा भी इसलिए होता है क्योंकि अल्पकालिक याद को स्थायी बनाने के लिए दिमाग को जिन रसायनों (केमिकल्स) की जरूरत होती है वे लोगों के सोते समय नहीं बन पाते हैं।

स्वप्नविज्ञानियों का कहना है कि जो सपने आपको याद रह जाते हैं वे ज्यादातर गलत होते हैं। अगर आप जागने के तुरंत बाद अपने सपनों को अपनी डायरी में लिख लेते हैं तो आप इन्हें बार बार देखने में सफल हो सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपने सपनों में सक्रिय भी हो सकते हैं और आपको इस बात का अहसास भी हो सकता है कि आप सपना देख रहे हैं।

सपनों से जुड़ी एक खास बात यह भी है कि 70 फीसदी पुरुषों को ऐसे ही सपने आते हैं जिनमें मौजूद ज्यादातर लोग पुरुष होते हैं लेकिन महिलाओं के सपने ऐसे हो सकते हैं जिनमें महिलाएं और पुरुष बराबरी से मौजूद रह सकते हैं।

एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि आप रात भर के दौरान केवल 1 से 2 घंटे तक ही सपने देखते हैं। इस अवधि में चार से लेकर सात सपने तक देख सकते हैं। यह सपने अलग अलग होते हैं और उनका कोई निश्चत या निय‍मित क्रम नहीं होता है।

सपने के अंदर भी आप कई सपने देखते हैं जिसमें आपको इस बात का अहसास होता है मा‍नो आप जाग गए हों और सुबह के अपने सारे काम निपटा रहे हो। आपको बड़ी संख्या में ऐसे सपने आ सकते हैं और इनकी संख्या सौ तक हो सकती है।

लोगों में यह आम धारणा है कि उनके सपने भविष्य का संकेत देते हैं लेकिन मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। उनका कहना है कि इस तरह का मतलब निकालने के लिए लोग अपने याददाश्त को भी तोड़ते मरोड़ते हैं। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि कला को समर्पित विधा, ड्रीम आर्ट, लोगों में बहुत लोकप्रिय हो रही है और कलाकार सोचते हैं कि उनका काम सपनों से प्रेरित होता है।

Show comments

जरूर पढ़ें

2026 में महंगाई का झटका, Airtel, Jio, Vi के रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे, जानिए कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दाम

पूर्व CM ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिया विवादित बयान, माफी मांगने से किया इंकार

MLFF क्या है, कैसे आसान होगा आपका Toll Payment, नितिन गडकरी ने बताया कब होगा लागू

Bharat Taxi : महंगे किराए से राहत, जनवरी से चलेगी भारत टैक्सी, Ola और Uber की उड़ेगी नींद

314 KM दूर से पाकिस्तानी विमान को किया ढेर, रूसी एनालिस्ट ने बताया इंडियन एयरफोर्स के अटैक को धुरंधर

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप से फिर कांपा अफगानिस्तान, दहशत में घरों से निकले लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता

नितिन नबीन की नियुक्ति पर अखिलेश का भाजपा से सवाल, 5 बड़ा या 7, विधायक बड़ा या सांसद?

ईयर एंडर 2025: रोमांस से लेकर क्राउड पुल तक, इन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों का रहा जलवा

भारतीय राजनयिक मिशन पर हमला, हादी की मौत के बाद बांग्लादेश सुलगा

अमेरिका में भीषण विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान हुआ क्रैश, कई लोगों की मौत