वैज्ञानिकों को कृत्रिम याददाश्त बनाने में सफलता

Webdunia
वैज्ञानिकों ने चूहों में कृत्रिम याददाश्त बनाने में सफलता हासिल कर ली है। विज्ञान पत्रिका (साइंस) में छपे एक शोध में कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने चूहों के दिमाग में रोशनी का संचार करने के लिए ऑप्टिकल फाइवर का जाल बिछाया।

इसके बाद उन्होंने चूहों को नीले रंग के प्रकाश वाले बक्से में रखा। इस दौरान उनके दिमाग में ऑप्टिकल फाइवर के जरिए नीली रोशनी की याद को पुख्ता किया गया। इसके बाद उन्हीं चूहों की लाल रंग के प्रकाश वाले बक्से में डाला गया और ऑप्टिकल फाइवर के जरिये नीले रंग की रोशनी की याद उनके दिमाग में ताजा कराई गई।

जब वे नीले रंग की रोशनी की याद में खोए थे, उसी समय उनके पैरों में बिजली के झटके दिए गए। इसके बाद जब उन्हे नीले रंग के प्रकाश वाले बक्से में वापस डाला गया तो वे डर गए।

हालांकि इस बक्से में उन्हें झटका नहीं दिया गया था लेकिन फिर भी उनका डर जाना इस बात को दर्शाता है कि वैज्ञानिक कृत्रिम तौर पर उनके दिमाग में नीले प्रकाश और बिजली के झटकों की याद एक साथ बनाने में सफल रहे।

इस शोध की मुख्य लेखिकाओं में से एक मसाच्युसेड्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की शु लियू ने बताया.. कि जितनी बार हमारी यादादाश्त में कुछ जुड़ता है, यह बदलती है। इसी प्रकार हम पुरानी यादों में नई चीजे जोड़ते है और इस प्रकार कृत्रिम याददाश्त बनाई जा सकती है।

इस सफलता को इसलिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि चूहों के मस्तिष्क की संरचना मानव मस्तिष्क के सबसे ज्यादा करीब है। नए शोध के बाद वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे आने वाले समय में इंसानी मस्तिष्क से बुरी यादों को हटाने में भी कामयाब होंगे।

( वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मोदी कैबिनेट में पास हुआ पुणे मेट्रो पर प्रस्ताव, 3,626 करोड़ रुपए मंजूर

जब ब्रह्मपुत्र नदी का पानी तीन दिन के लिए हो जाता है लाल, जानिए कामाख्या मंदिर के ‘अम्बुबाची पर्व’ का रहस्य

लोकतंत्र की रक्षा के लिए मीसाबंदियों का संघर्ष स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों जैसा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान समर्थक हैकर्स ने बैंकों और तेल कंपनियों को बनाया निशाना