वैश्विक अभियान पर अंटार्कटिका जाएंगे पांच भारतीय

Webdunia
FILE

मानव के रहने योग्य एकमात्र ग्रह को बचाने का संदेश फैलाने के लक्ष्य के साथ कुछ भारतीयों समेत युवकों का एक समूह वैश्विक अभियान पर अंटार्कटिका निकल रहा है। इसका नेतृत्व ध्रुवीय अन्वेषक और पर्यावरणविद्‍ रॉबर्ट स्वान कर रहे हैं।

इस दल में पांच भारतीय हैं। इसमें पुणे के एक प्राथमिक शिक्षक और चंडीगढ़ का एक प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ भी है। वे अर्जेंटीना के यूसूइआ में 28 फरवरी को मुख्य दल के साथ होंगे। इसके बाद तीन मार्च को अंटार्कटिका के लिए रवाना होंगे।

ब्रिटिश अन्वेषक स्वान के नेतृत्व में चलने वाले दो सप्ताह लंबे इंटरनेशनल अंटार्कटिक अभियान (आईएई 2013) में दुनिया भर से 30-40 प्रतिभागी शामिल होंगे। वे अपने ऐतिहासिक दक्षिणी पड़ाव के लिए ‘सी स्पिरिट’ जहाज पर मुख्य चालक दल ‘2041’ से मिलेंगे।

पुणे में तीसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने वाले 23 वर्षीय अनुराग मालू के लिए अंटार्कटिका जाना एक सपने जैसा है।

मालू ने कहा, ‘अभियान के लिए धन जुटाने से लेकर अब बर्फ से ढंके अंटार्कटिका के बारे में अनुमान लगाने तक अभियान से जुड़े रहने से मेरा आत्मविश्वास बढा़ है और पर्यावरण संपोषण के संबंध में मेरे विचारों के बारे में मेरे विश्वास की फिर से पुष्टि की है जिसे मैं अपनी कक्षाओं में पढ़ाता हूं।’

कुछ साल पहले एक कार्यक्रम के राबर्ट स्वान से मिले मालू ने कहा कि हम किस पृष्ठभूमि से आते हैं, हमारी पृष्ठभूमि क्या है, यह सब मायने नहीं रखता। सिर्फ यह मायने रखता है कि हम इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले एक इंसान हैं और हमारे अंदर एक जिम्मेदारी का एहसास है और हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। हम समस्या का समाधान करने या उसे इसी जीवन में हल करने में विश्वास करते हैं न कि उसे अगली पीढी़ के लिए छोड़ जाने में।

चंडीगढ़ की एक निजी फर्म में प्रौद्योगिकी विश्लेषक सोनल असगोत्रा इस अभियान के लिए चुने जाने पर अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि वह इससे बहुत ही रोमांचित हैं। उन्हें ऐसे स्थान देखने का मौका मिलेगा जो उन्होंने अब तक केवल नक्शे में ही देखे थे।

उन्होंने कहा कि वहां से लौट कर हम एक नई निजी डायरी बनाना चाहेंगे और अंटार्कटिका के अध्ययन के लिए एक नया शैक्षणिक तरीका खास कर उसके पर्यावरण से जुडे़ अध्ययन को नई दिशा देना चाहेंगे।

सोनल और अनुराग इस अभियान दल के अन्य सदस्यों से यूसूइआ में 28 फरवरी को मिलेंगे, जहां राबर्ट स्वान और दल के अन्य सदस्य उनका स्वागत करेंगे। वहां उन्हें इस कठिन अभियान की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के इरादे से दो दिन का आधिकारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह अभियान 13 मार्च को समाप्त होगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Nuclear Leak : पाकिस्तान में न्यूक्लियर बम का रेडिएशन लीक, जानिए क्या है सचाई

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, उच्चायोग के एक और अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे की मोहलत

बाजार से तुर्की के सेब गायब, पाकिस्‍तान से दोस्‍ती पड़ी महंगी, भारी गुस्‍से में भारतीय, सोशल मीडिया में बायकॉट तुर्की ट्रेंड

PoK को खाली करे पाकिस्तान, गोली का जवाब गोली से, भारत का तगड़ा संदेश

भारत से पुराने रिश्‍ते और कई अहसानों के बावजूद आखिर क्‍यों अजरबैजान बना बैठा है पाकिस्‍तान का भाईजान?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले, आतंकवाद पाकिस्तान को निगल लेगा

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून, कब आएगा केरल, कैसी रहेगी चाल?

पीएम मोदी की तुलना शहबाज शरीफ से कर रहे हैं ट्रंप, किसने किया यह दावा

Operation Sindoor: बेनकाब हुआ पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी 4 एयरबेसों की तबाही

Pakistan के बलूचिस्तान में पहली बार असिस्टेंट कमिश्नर बनी हिन्दू युवती