Biodata Maker

हमारी आकाशगंगा में 100 अरब ग्रह

Webdunia
FILE

हमारी आकाशगंगा में कम से कम 100 अरब ग्रह होने का दावा एक नए अध्ययन में किय ा गया हैं। इस अध्ययन पर भरोसा किया जाए तो हर तारे के लिए कम से कम एक ग्रह है और ज्यादातर ग्रहों में जीवन की संभावना हो सकती है।

पूर्व की धारणा से उलट, नए अध्ययन में खगोलविदों ने कहा है कि ग्रहों के साथ-साथ तारा प्रणालियां पूरे ब्रह्मांड में फैली हैं।

नासा का कहना है कि कैलिफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खगोलविदों ने केपलर 32 नामक तारे की कक्षा में मौजूद ग्रहों तथा हमारी आकाशगंगा के ग्रहों का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रणालियों के अध्ययन के दौरान यह निष्कर्ष निकाला।

केलटेक में खगोलविज्ञान के सहायक प्राध्यापक जॉन जॉन्सन इस अध्ययन के सह लेखक भी हैं। उन्होंने कहा ‘हमारी आकाशगंगा में कम से कम 100 अरब ग्रह मौजूद हैं। यह चौंकाने वाली बात है।’ ग्रह व्यवस्था का पता नासा के केपलर स्पेस टेलिस्कोप की मदद से लगाया गया था और इस व्यवस्था में पांच ग्रह होते हैं। केपलर 32 की कक्षा में मौजूद दो ग्रहों की खोज अन्य खगोलविद पूर्व में कर चुके हैं।

केलटेक की टीम ने शेष तीन ग्रहों की पुष्टि की और फिर पांच ग्रहों की प्रणाली का विश्लेषण कर इसकी तुलना केपलर द्वारा खोजी गई अन्य प्रणालियों से की। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

नितिन नबीन को कितनी सैलरी मिलेगी, अध्यक्ष बनने के क्या सुविधाएं देती है BJP

आईफोन 16 प्रो को 70,000 से कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या हैं ऑफर्स

मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में बवाल, क्या है भाजपा नेताओं की मांग?

सभी देखें

नवीनतम

मैक्सिको में भीषण हादसा, लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान, 7 लोगों की मौत

अलविदा 2025: पूरे वर्ष भारत के ये साधु-संत और कथावाचक रहे चर्चा में

23.75 से 7 करोड़ रुपए में कोलकाता से बैंगलूरू गए वैंकटेश अय्यर

भारत डिपोर्ट हुए लूथरा ब्रदर्स, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

मनरेगा के नाम पर बढ़ा राजनीति का AQI, गांधी होते तो कहते हे राम... नाम की महिमा पर दिल्‍ली में घमासान