Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Lakhimpur हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार की अस्थियां BKU ने कीं विसर्जित

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lakhimpur Kheri Violence Case

एन. पांडेय

, शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (18:59 IST)
हरिद्वार। बीते 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में मारे गए चार किसानों और एक पत्रकार की अस्थियां शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने पूरे विधि-विधान के साथ ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी पर विसर्जित कीं।

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे की गाड़ी द्वारा रौंदे गए 4 किसानों और एक पत्रकार की अस्थियों को लेकर किसान वीआईपी घाट पहुंचे। जहां से पैदल चलकर सभी किसान ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी तक पहुंचे और सभी अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।
webdunia

किसानों की अस्थियां विसर्जित करने के बाद भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही पर उतर आई है। उन्होंने योगी और मोदी की सरकार को किसानों और मजदूरों की दमनकारी सरकार बताया।

उन्होंने कहा कि समय आने पर किसान बदला जरूर लेंगे।आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब भी किसानों द्वारा दिए जाने की बात उन्होंने कही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Toyota ने लांच किया Innova Crysta का Limited Edition, कीमत है 17.18 लाख रुपए