Hanuman Chalisa

लखीमपुर कांड में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलना चाहती थीं प्रियंका, IG ने रोका...

अवनीश कुमार
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (15:31 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आए लखीमपुर कांड के बाद सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल रखा था। पीड़ित परिवार से मिलने की मांग कर रहे थे।
 
प्रियंका ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखीमपुर कांड में मारे गए किसानों व पत्रकार के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिंसा की चपेट में आए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से भी मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए काफिले को आगे बढ़ा दिया था। हालांकि पुलिस विभाग के आईजी ने काफिले को रोकते हुए बताया कि हादसे में मारे गए बीजेपी के कार्यकर्ता के परिजन उनसे नहीं मिलना चाहते हैं।
 
इसके बाद प्रियंका गांधी का काफिला आगे की ओर चल दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं बीजेपी के जो कार्यकर्ता हादसे का शिकार हुए हैं। उनसे भी मिलना चाहती थी। मैंने आईजी लखनऊ से पूछा भी लेकिन आईजी लखनऊ ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के पीड़ित परिवार नही मिलना चाहते लेकिन मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं।
 
उन्होंने आगे जांच के सवाल पर बोलते हुए कहा कि मैं जांच पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं क्योंकि जांच अभी शुरू ही नहीं हुई है। लेकिन अगर निष्पक्ष जांच करवानी है तो मंत्री से इस्तीफा ले लेना चाहिए।
 
प्रियंका ने कहा कि गृह मंत्री के अधीन ही सब कुछ है। ऐसी स्थितियों में उनके रहते हुए निष्पक्ष जांच होना मेरे हिसाब से मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि मंत्री को निष्पक्ष जांच के लिए नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मुंबई में 109 फ्लाइट रद्द, इंडिगो में अव्यवस्थाएं बरकरार

पाक अफगान सैनिकों के बीच रातभर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वाह रे डोनाल्ड ट्रंप! खुद ही उठाकर पहन लिया फीफा शांति पुरस्कार

Indigo संकट बरकरार, आज भी कई उड़ानें रद्द, यात्रियों के निकले आंसू, कई जगह हंगामा

डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व US अधिकारी की लताड़, कहा- भारत रूस को निकट लाने के लिए मिले नोबेल पुरस्कार

अगला लेख