Hanuman Chalisa

आज लखीमपुर खीरी जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका बोलीं- मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी तक नहीं रुकेंगे

Webdunia
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (00:50 IST)
नई दिल्ली/ लखनऊ। कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी की हिंसा और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिए जाने को लेकर को सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और उनके बेटे की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि इस मामले में राज्य सरकार की ओर से जिस जांच की घोषणा की गई वह एक महज ‘कागजी कार्रवाई’ भर है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार रात फोन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद से ही गेस्ट हाउस में रखा गया है। कार्यकर्ता इसी गेस्ट हाउस के बाहर जुटे हुए हैं। आज राहुल गांधी लखीमपुरी खीरी जाने वाले हैं। 
 
आज पहुंचेंगे राहुल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल आज लखीमपुरी खीरी जाएगा और इस संदर्भ में राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। राहुल लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जाएंगे। राहुल 5 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ दोपहर 12.30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी के दौरे से पहले प्रशासन ने राजधानी लखनऊ में 8 अक्टूबर तक धारा 144 लगा दी है। 
 
हम नहीं झुकेंगे : पिछले 40 घंटों से पुलिस अभिरक्षा में मौजूद प्रियंका गांधी ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया है कि उन्हें गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखा गया है और उनके वकीलों को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया है। प्रियंका ने कहा कि इस सरकार को मैं कहना चाहती हूं कि हम कांग्रेस के सिपाही हैं।
 
कांग्रेस समझती है कि इन किसानों ने इस देश के लिए क्या किया है। हम समझते हैं कि इस देश की रीढ़ की हड्‌डी किसान हैं। हम तुम्हारी तरह कायर नहीं हैं। हम तुम्हारी तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे। तुम जितना मुझे रोकने की कोशिश करोगे मैं उतनी बुलंदी के साथ किसानों की आवाज उठाऊंगी। हमारा संघर्ष तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक मंत्री का अपराधी बेटा गिरफ्तार नहीं होता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NHRC ने MP,UP, राजस्थान सहित DCGI को जारी किया नोटिस, CM यादव ने ड्रग कंट्रोलर को हटाया

सस्ती होंगी EV कारें, नितिन गडकरी का ऐलान- 4 से 6 महीने में घटेंगी कीमतें, पेट्रोल कार के बराबर होंगे दाम

Bihar Election 2025 Date : SIR का लाभ BJP उठाती रही, कितने घुसपैठियों के नाम कटे, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर क्या बोले नेता

Bihar Election 2025 Date : बिहार में 2 चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत पर बड़ा एक्शन, छिंदवाड़ा, जबलपुर ड्रग इस्पेक्टर्स सहित डिप्टी ड्रग कंट्रोलर सस्पेंड, ड्रग कंट्रोलर को हटाया गया

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 Date : बुर्के में आने वाली महिलाओं की चेकिंग और छठ के आसपास चुनाव के सवाल पर CEC ज्ञानेश कुमार ने क्या दिया जवाब

AAP ने बिहार में 11 विधानसभा सीटों के लिए किया उम्मीदवारों का ऐलान

PM मोदी ने CJI बीआर गवई से की बात, सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए हमले पर जताई नाराजगी, बोले- हर भारतीय गुस्से में

इंदौर रास नहीं आया न्यूजीलैंड को, दक्षिण अफ्रीका ने भी हराया

श्री गुरु तेग बहादुरजी के शहीदी दिवस को मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा

अगला लेख