Publish Date: Tue, 09 Jun 2020 (10:41 IST)
Updated Date: Tue, 09 Jun 2020 (10:43 IST)
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह कन्या में उच्च, मीन में नीच का होता है। लाल किताब में छठे भाव में शनि बली और बारहवें भाव में मंदा होगा। चंद्र और मंगल के साथ एवं इनकी राशियों में बुरा फल देता है। लेकिन यहां आठवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
कैसा होगा जातक : यहां बुध है तो व्यक्ति गुप्त विद्याओं में रुचि रखने वाला तथा तेज स्मरण शक्ति का होगा। अतिथि सेवक और राज पक्ष का होने के साथ ही आप अपनी विनम्रता के कारण प्रसिद्ध और धनी बनेंगे। आपमें दूसरों के कष्ट को दूर करने की सामर्थ्य होगी, लेकिन आपको साझेदारी का व्यापार करने के लिए सोचना समझना होगा। पार्टनर गलत भी हो सकता है। आपको मस्तिष्क और नसों से संबंधित रोग हो सकते हैं। यदि बुध के साथ उसके शत्रु ग्रह न होंगे तो यहां स्थिति बुध अच्छा फल देगा।
5 सावधानियां :
1. झूठ ना बोलें।
2. मांस, मदिरा, व्याभिचार से दूर रहें।
3. बेकार के तंत्र-मंत्र के चक्कर में न रहें।
4. किसी की निंदा न करें।
5. नौकरी या व्यापार में उत्तम व्यवहार और जिम्मेदारी के महत्व को समझें।
क्या करें :
1. दुर्गा की भक्ति करें।
2. प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ें।
3. बहन और विधवाओं की मदद करें।
4. नाक छिदवाकर 43 दिन तक चांदी का तार डाल कर रखें।
5. मट्टी के घड़े में शहद भरकर शमशान-भूमि में गाड़ आएं।