लाल किताब के अनुसार सोना कहां पहनने से क्या होता है, जानिए 14 खास बातें

अनिरुद्ध जोशी
कुछ लोग गले में सोने की चेन पहननते हैं, बहुत से लोग अंगुली में सोने की अंगुठी पहनते हैं। ऐसे भी कई लोग हैं तो कलाई में सोने का कड़ा पहनने हैं और ऐसे भी कई लोग हैं जो सभी जगह सोना एक साथ पहनते हैं। परंतु ये सभी नहीं जानते हैं कि सोना कहां पहने से लाल किताब के अनुसार क्या असर होता है। आओ संक्षिप्त में जानते हैं कि लाल किताब इस संबंध में क्या कहती है।
 
लाल किताब के अनुसार सोना आपना भाग्य चमका भी सकता है और बर्बाद भी कर सकता है। अत: इसे सोच समझकर पहनना चाहिए। इसके लिए पहले आप अपनी कुंडली की जांच करें और फिर ही सोना या गोल्ड पहनें। लाल किताब के अनुसार सोने को बृहस्पति ग्रह का कारक माना जाता है।
 
लाल किताब के अनुसार...
1. गले में सोना पहने का अर्थ है कि आपका बृहस्पति ग्रह कुंडली के लग्न भाव में बैठ जाएगा या वहां का असर देगा। मतलब यह कि कुंडली में यदि बृहस्पति किसी भी भाव में है तो वह पहले भाव का असर देगा। ऐसे में यदि चौथे भाव में बैठकर बृहस्पति उच्चा का हो रहा है तो वह लग्न में पहुंचकर सामान्य श्रेणी का हो जाएगा।
 
2. हाथ में सोना पहनने का अर्थ है कि आपके पराक्रम अर्थात तीसरे भाव में बृहस्पति सक्रिय भूमिका में रहेगा। हाथ में चाहें अंगुठी या कड़े के रूप में पहने।
ALSO READ: लाल किताब अनुसार कालसर्प दोष से मुक्ति के 5 अचूक उपाय
3. सोने के साथ यदि नकली आभूषण या अन्य किसी धानु का आभूषण भी पहना रखा है तो यह बृहस्पति के प्रभाव को खराब कर देगा। अत: सोना धारण करना है या नहीं यह किसी जानकार ज्योतिष से पूछकर ही धारण करना चाहिए।
 
 
4. यदि आपका लग्न मेष, कर्क, सिंह और धनु है तो आपके लिए सोना धारण करना उत्तम होगा। 
 
5. वृषभ, मिथुन, कन्या और कुंभ लग्न के लिए सोना धारण करना उत्तम नहीं होता है। 
 
6. तुला और मकर लग्न के लोगों को सोना कम ही पहनना चाहिए।
 
7. वृश्‍चिक और मीन लग्न के लोगों के लिए सोना पहनना मध्यम है।
 
8. जिनकी कुंडली में बृहस्पति खराब हो या किसी भी प्रकार से दूषित हो ऐसे लोगों को भी सोने के प्रयोग से बचना चाहिए।
 
ALSO READ: लाल किताब अनुसार वर्ष 2021 में कर लिए ये 5 उपाय तो कर्ज से हो जाएंगे मुक्त
9. कमर में सोना धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। पेट के अलावा गर्भाशय, यूट्रस आदि संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। जिन लोगों को पेट या मोटापे की समस्या हो उनको सोना धारण नहीं करना चाहिए।
 
10. जो लोग लौहे का, कोयले का या शनि संबंधित किसी धातु का व्यापार करते हों उनको भी सोना धारण नहीं करना चाहिए।
 
11. सोना बाएं हाथ में नहीं पहनना चाहिए। बाएं हाथ में तभी पहने जब विशेष आवश्यकता हो। बाएं हाथ में सोना पहनने से परेशानियां शुरू हो सकती है।
 
 
12. पैरों में सोने की बिछियां या पायल नहीं पहनना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही पवित्र धातु है। यह बृहस्पति की धातु है। पैरों में पहनने से दांपत्य जीवन में परेशानी आती है।
 
13. यदि आपने सोना धारण कर रखा है तो आप शराब और मांसाहार का सेवन न करें। ऐसा करने से आप समस्याओं से घिर सकते हैं। सोना बृहस्पति की पवित्र धातु है और इसकी पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। 
 
14. सोने को सोते वक्त सिरहाने न रखें। बहुत से लोग अपनी अंगुठी या चैन निकालकर तकिये के नीचे रख देते हैं। इससे नींद संबंधी समस्या तो होगी ही साथ अन्य समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख