कुंभ राशि वालों के लिए लाल किताब की सलाह

अनिरुद्ध जोशी
वायु तत्व प्रधान कुंभ राशि का स्वामी स्वामी शनि है और इसके कारक ग्रह गुरु, शुक्र और शनि माने गए हैं। भाग चर है और कुंभ लग्न की बाधक राशि सिंह तथा बाधक ग्रह सूर्य है। लाल किताब अनुसार ग्यारवें भाव में कुंभ राशि मानी गई है जिसके शनि का पक्का घर आठ और दस माना जाता है। यदि आप मकर राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहाँ लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।

कुंभ राशि का ग्रह शनि होता है। यदि आपकी कुंडली में शनि खराब है तो आप निम्नलिखित सावधानी और उपाय अपना सकते हैं। शनि खराब होने की नीचे अशुभ की निशानी दी गई है। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका शनि खराब है या नहीं।
 
अशुभ की निशानी
*शनि के अशुभ प्रभाव के कारण मकान या मकान का हिस्सा गिर जाता है या क्षति ग्रस्त हो जाता है।
*कर्ज या लड़ाई-झगड़े के कारण मकान बिक जाता है।
*अंगों के बाल तेजी से झड़ जाते हैं। 
*अचानक आग लग सकती है। 
*धन, संपत्ति का किसी भी तरह नाश होता है। 
*समय पूर्व दांत और आंख की कमजोरी हो जाती है।
सावधानी
*दांत साफ रखें।
*बालों का ध्यान रखें।
*हड्डियां कमजोर न पड़ने दें।
*पराई स्त्री से संबंध न रखें।
*जुआ सट्टा न खेलें।
*ब्याज का धंधा न करें।
*शराब न पीएं।
*अंधे-अपंगों, सेवकों और सफाईकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें।
*यदि आयु भाव में स्थित हो तो धर्मशाला का निर्माण न कराएं।
*अष्टम भाव में होतो मकान न बनाएं न खरीदें।
*कुंडली के प्रथम भाव यानी लग्न में हो तो भिखारी को तांबा या तांबे का सिक्का कभी दान न करें।
 
उपाय
*भगवान भैरव की उपासना करें।
*तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ, और जूता दान देना चाहिए। *चींटी और कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलावें।
*छायादान करें, अर्थात कटोरी में थोड़ा-सा सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में अपने पापों की क्षमा मांगते हुए रख आएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

पृथ्वी की नाभि पर स्थित है यह दिव्य ज्योतिर्लिंग जहां काल भी मान लेता है हार, जानिए महाकालेश्वर के अद्भुत रहस्य

कावड़ यात्रा कितने प्रकार की होती है? जानें इसके विभिन्न रूप और महत्व

सिर्फ धातु के ही नहीं, श्रावण में इन 10 प्रकार के शिवलिंगों के पूजन से चमकेगा आपका भाग्य

सावन मास प्रारंभ, जानिए कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि, रुद्राभिषेक के साथ 5 अचूक उपाय

सभी देखें

नवीनतम

16 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

16 जुलाई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

अगर नहीं जा पा रहे कावड़ यात्रा, तो घर पर ऐसे करें शिवजी की पूजा

कर्क राशि में सूर्य का गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

क्या शिवजी को भांग चढ़ती है?