फॉरेन लैंग्वेज से बनेंगी कैरियर की राहें

Webdunia
FILE
विदेशी भाषा के जानकार युवाओं के लिए बहुत से करियर ऑप्शंस रहते हैं। आज के युवा खुद को अपडेट करने के लिए अंग्रेजी के साथ फॉरेन लैंग्वेज भी सीख रहे हैं। विदेशी भाषाओं के सर्टिफिकेट कोर्सेस किए जा सकते हैं। विदेशी भाषाओं की जानकारी से युवा तरक्की की राह को आसान बना सकते हैं।

जर्मनी, स्पेनिश और चायनीज सभी विदेशी लैंग्वेंज में करियर के अवसर हैं, लेकिन वर्तमान में युवाओं में फ्रेंच भाषा के प्रति ज्यादा लगाव है। करियर काउंसलर्स के मुताबिक विदेशी भाषाओं में करियर की इस समय कई राहें हैं। विदेशी भाषाओं में फ्रेंच भाषा अत्यधिक महत्व रखती है क्योंकि दुनिया में अंग्रेजी के बाद जिस योरपियन भाषा का सबसे ज्यादा महत्व है वह फ्रेंच ही है। फ्रेंच भाषा में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री के बाद करियर की असीम संभावनाएं बनती हैं।

वैश्वीकरण के कारण फ्रेंच भाषा के पाठ्‌यक्रमों का महत्व तेजी से बढ़ा है। विदेशी दूतावास, कॉर्पोरेट सेक्टर, फ्रांस की कंपनियां अनुवादक, सरकारी विभागों में फ्रेंच भाषा के जानकार, मीडिया क्षेत्र में आदि में फ्रेंच भाषा में बेहतर करियर के कई उजले अवसर हैं। युवा प्रामाणिक तौर पर भाषा की जानकारी से मल्टीनेशनल कंपनियों में अच्‍छे पदों पर काम कर सकते हैं।

करियर के अवसर- खुद की कोचिंग खोलकर, होटल में जॉब्स, एयर होस्टेस, एमपी टूरिज्म में गाइड या एस्कॉटिंग, स्कूलों में टीचर, कॉलेजों में प्रोफेसर, मल्टी कंपनी में अनुवादक।

शै‍क्षणिक योग्यता- 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद युवा सर्टिफिकेट कोर्सेस से विदेशी भाषाओं को सीख सकते हैं।

किए जा सकते हैं डिग्री और डिप्लोमा कोर्स- फ्रेंच भाषा के तीन माह में होने वाले सर्टिफिकेट कोर्स के बाद डिप्लोमा और डिग्री कोर्सेस भी किए जा सकते हैं।

इन संस्थानों से आप डिग्री या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं-
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।
- रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, कोलकाता।
- हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद।
- बेंगलोर विश्वविद्यालय, बेंगलुर ू।

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

NEET UG Result: राजस्थान के महेश कुमार शीर्ष पर, मप्र के उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर

यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

वास्तु टिप्स: बेरोजगारी से निवारण के लिए ये 5 ज्योतिषीय उपाय

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बरकरार, जानें ताजा कीमतें

आप भी बन सकती हैं मिस इंडिया: जानें क्या होती है योग्यता और कैसे करें तैयारी