Publish Date: Sun, 06 Feb 2022 (09:48 IST)
Updated Date: Sun, 06 Feb 2022 (09:54 IST)
नई दिल्ली। मशहूर गायिका लता मंगेशकर का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
गडकरी ने ट्वीट कर कहा, देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।
30 हजार से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजा है। लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।
सब देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है, मुझे जब भी समय मिलता है मैं उनके द्वारा गाए गए नगमें जरूर सुनता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।