कार्पोरेशन बैंक का 1 लाख करोड़ के जमा का लक्ष्य

Webdunia
रविवार, 4 नवंबर 2007 (21:56 IST)
सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने 2008 तक एक लाख करोड़ रु. के जमा का लक्ष्य रखा है। बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी. साम्बमूर्ति ने यहाँ संवाददाताओं को यह जानकारी दी। साम्बमूर्ति ने बताया कि इस साल 30 सितम्बर तक बैंक की जमा राशि 20.32 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 45742 करोड़ रु. पर पहुँच गई।

चालू वित्त वर्ष की पहली छःमाही में बैंक का सकल लाभ 24.79 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 530 करोड़ रु. रहा। उन्होंने कहा कि बैंक ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 902 करोड़ रु. का ऋण दिया है। कृषि ऋण के रूप में 328 करोड़ रु. वितरित किए गए। बैंक ने वित्तीय समावेश कार्यक्रम के तहत अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए ढाई लाख से ज्यादा घरों का सर्वेक्षण किया जिससे एक हजार से अधिक गाँवों में एक लाख से अधिक शून्य बैलेंस राशि वाले खाते खोले जा सके।
Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

छोटा राजन को Supreme Court का नोटिस, CBI ने दायर की थी याचिका

CM मोहन यादव ने लगाई आस्था की डुबकी, कहा- उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज

AAP के अस्तित्व पर संकट, अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ा मोदी मॉडल

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ जा रहे हों तो पहले पढ़ लें यह खबर, प्रयागराज जाने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश में रोका गया

क्या प्रवेश वर्मा होंगे दिल्ली के अगले CM? जानिए उनका जवाब