तेल कंपनियों के 17 अधिकारी निलंबित

Webdunia
बुधवार, 7 जनवरी 2009 (21:26 IST)
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के 17 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें ओएनजीसी के 11 और आईओसी एवं गेल के 3-3 अधिकारी शामिल हैं।

पेट्रोलियम सचिव आरएस पांडेय के मुताबिक हड़ताल में शामिल होने के लिए ओएनजीसी के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। उच्च न्यायालय द्वारा हड़ताल पर रोक के बावजूद उक्त अधिकारी हड़ताल पर गए।

तेल कंपनियों के अधिकारियों और ट्रक मालिकों की हड़ताल से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा के लिए गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कैबिनेट सचिव पेट्रोलियम सचिव और परिवहन सचिव के साथ बैठक की।

उल्लेखनीय है वेतन में बढ़ोतरी की माँग करते हुए 13 सरकारी तेल कंपनियों के अधिकारी बुधवार से हड़ताल पर चले गए। हालाँकि इससे केवल चार रिफाइनरियों में परिचालन प्रभावित हुआ है, जबकि विमानन सेवाएँ कमोबेश सामान्य हैं।

ऑइल सेक्टर ऑफिसर्स एसोसिएशन (ओएसओए) के अध्यक्ष अमित कुमार ने यहाँ कहा हिंदुस्तान पेट्रोलियम को छोड़कर सभी सरकारी तेल कंपनियों में हड़ताल आज सुबह 6 बजे से शुरू हो गई है।
Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

सोनभद्र में बड़ा हादसा, कुंभ स्नान करके लौट रहे 4 श्रृद्धालुओं की मौत

LIVE: LG दफ्तर पहुंची आतिशी, कुछ ही देर में देंगी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

राहुल गांधी पर किसने कसा तंज, ना बहू मिलती हैं और ना बहुमत

गुजरात में मजदूरों पर गिरा ट्रक, एक बच्चे और 3 महिलाओं की मौत

7.6 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया कैरेबियाई द्वीप, सुनामी की आशंका