ब्रिक्स बैंक बन सकता है भविष्य का विश्व बैंक

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2013 (15:02 IST)
FILE
बीजिंग। गोल्डमैन साक्स असेट मैनेजमेंट के चेयरमैन जिम ओ नील ने बुधवार को कहा कि ब्रिक्स विकास बैंक उभरते देशों के बढ़ते प्रभाव के चलते भविष्य में विश्व बैंक बन सकता है।

उन्होंने बताया कि वास्तव में अगर ब्रिक्स बैंक की घोषणा होती है तो यह एक ऐसे संस्थान की शुरुआत होगी, जो अपने जबर्दस्त प्रभाव के चलते एक विश्व बैंक बन सकता है।

उन्होंने कहा कि यह बैंक ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों के व्यापार को प्रोत्साहन देने में मददगार होगा। नए समूह की आर्थिक उपलब्धियां राजनीतिक उपलब्धियों से काफी बड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों की उपलब्धियां उल्लेखनीय रही हैं। वर्ष 2011 में इनके कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2,300 अरब डॉलर की वृद्धि रही है, जो कि इटली के जीडीपी के बराबर है।

ओ नील ने कहा कि पहले नहीं तो वर्ष 2015 तक ब्रिक्स देशों की अर्थव्यवस्थाओं का विस्तार अमेरिका के बराबर हो जाएगा और वर्ष 2027 तक ये अर्थव्यवस्थाएं समूह-7 के देशों के बराबर हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि यह दुनिया सब कुछ में बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ रही है, यहां तक कि विश्व व्यापार का तरीका और वित्त सभी कुछ बदल रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

RBI ने दूसरी छमाही में बढ़ाया 25 टन सोना, पिछले 7 सालों में ऐतिहासिक इजाफा