भारत-अमेरिकी उद्योगपतियों ने की चर्चा

Webdunia
सोमवार, 8 नवंबर 2010 (20:52 IST)
टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा, पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूयी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और सिटी ग्रुप सीईओ विक्रम पंडित सहित भारत एवं अमेरिका के प्रमुख उद्योगपतियों ने सोमवार को यहाँ मुलाकात की और कारोबारी परिवेश पर विचार-विमर्श किया।

भारत-अमेरिका सीईओ फोरम में दोनों तरफ के 12-12 सीईओ शामिल हैं।

फोरम में भारत की तरफ से शामिल कंपनी प्रमुखों में आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर, भारती समूह के प्रमुख सुनील भारती मित्तल, एचडीएफसी प्रमुख दीपक पारेख और भारतीय स्टेट बैंक के अध्यक्ष ओ.पी. भट्ट शामिल हैं।

राष्ट्रपति ओबामा के साथ यहाँ पहुँचे कंपनी प्रमुखों ने भारतीय उद्योगपतियों के साथ व्यावसायिक परिवेश और दोनों देशों के समक्ष मौजूद चुनौतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

सूत्रों के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में माहौल उत्साहवर्धक है। मुंबई में ओबामा द्वारा सीधे उद्योगपतियों की तरफ मुखातिब होने से औद्योगिक माहौल में काफी गर्माहट है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में उद्योगपतियों के साथ बैठक में अमेरिकी कंपनियों के साथ भारतीय कंपनियों ने 10 अरब डॉलर के 20 सौदे किए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर

एक्शन में अमित शाह, भारत में पाकिस्तानी नागरिकों पर कसा शिकंजा

LIVE: BSF का बड़ा फैसला, ऑक्ट्रोई पोस्ट पर सभी नागरिकों की आवाजाही रोकी